main page

दूसरी गोदभराई के लिए मुंबई पहुंची सोनम: देर रात रेस्टोरेंट के बाहर मैक्सी ड्रेस में 8 महीने प्रेग्रेंट Mom To Be एक्ट्रेस ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

Updated 15 July, 2022 09:19:50 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इस समय सातवें आसमान पर हैं क्योंकि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंट सोनम कपूर इस समय अपने इस खूबसूरत पल को खूब एंजाॅय कर रही हैं। दिवा अपने ट्राइमेस्टर के अंतिम चरण में है। इसी बीच एक्ट्रेस लंदन से काफी समय बाद इंडिया लौटी हैं। दरअसल, सोनम के पिता यानि एक्टर अनिल कपूर ने मुंबई में उनके लिए बेबी शावर पार्टी रखी है। सोनम की ये दूसरी गोदभराई है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इस समय सातवें आसमान पर हैं क्योंकि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंट सोनम कपूर इस समय अपने इस खूबसूरत पल को खूब एंजाॅय कर रही हैं। दिवा अपने ट्राइमेस्टर के अंतिम चरण में है। इसी बीच एक्ट्रेस लंदन से काफी समय बाद इंडिया लौटी हैं। दरअसल, सोनम के पिता यानि एक्टर अनिल कपूर ने मुंबई में उनके लिए बेबी शावर पार्टी रखी है। सोनम की ये दूसरी गोदभराई है।

Bollywood Tadka

इससे पहले लंदन में आनंद अहूजा ने पत्नी सोनम के लिए बेबी शावर पार्टी रखी थी। मुंबई में दूसरी बार उनकी गोदभराई की रस्म भी होने वाली है, जिसके लिए जोरशोर से तैयारी चल रही है।

Bollywood Tadka

इन सबके बीच प्रेग्नेंट सोनम को पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया। गुरुवार रात सोनम को एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। इस दौरान उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा है। लुक की बात करें तो सोनम येलो कलर की मैक्सी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 8 महीने प्रेग्रेंट सोनम इस ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। 

Bollywood Tadka
इस दौरान सोनम कपूर अपनी ढीली मौटरनिटी ड्रेस में बार-बार बेबी बंप संभालती और उसे थामती दिखाई दीं। सोनम की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

Bollywood Tadka

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम कपूर की गोदभराई की रस्म उनकी मां सुनीता कपूर की बहन कविता सिंह के बांद्रा स्थित घर पर होगी। इस पार्टी में बॉलीवुड के जाने-माने स्टार्स शामिल होगे। पूरा कपूर शानदान भी शरीक होगा। इन्हें खास अंदाज में इनविटेशन भी भेजा जा चुका है। 

Bollywood Tadka

इससे पहले लंदन में भी सोनम कपूर की बेबी शावर पार्टी हुई थी। इसमें मेन्यु से लेकर नैपकिन्स और मेहमानों के लिए तोहफे भी कस्टमाइज थे।

Bollywood Tadka

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इसी साल मार्च महीने में अनाउंसमेंट करते हुए फैंस को गुड न्यूज सुनाई थी। इस पोस्ट में सोनम का बेबी बंप साफ दिख रहा था। 

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर की अपकमिंग मूवी का नाम 'ब्लाइंड' है, जिसे Shome Makhija ने डायरेक्ट किया है। इसमें पूरब कोहली, विनय पाठक और Lillete Dubey ने भी अहम भूमिका निभाई है।
 

Content Writer: Smita Sharma

Mom-to-beSonam KapoorFlauntsBaby BumpBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...