main page

उल्टे पैर लेकर घर में घुसी चुड़ैल, रिलीज हुआ 'नजर' का प्रोमो

Updated 25 July, 2018 05:44:36 PM

एक्ट्रेस मोनालिसा जल्द ही स्टार प्लस के नए शो ''नजर'' में दिखने वाली हैं। यह हॉरर शो होगा और मोना इसमें डायन का रोल प्ले करेंगी। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया गया है। शो में खूबसूरत मोना को डायन के रूप में देख फैंस के होश उड़ जाएंगे।

मुंबई: एक्ट्रेस मोनालिसा जल्द ही स्टार प्लस के नए शो 'नजर' में दिखने वाली हैं। यह हॉरर शो होगा और मोना इसमें डायन का रोल प्ले करेंगी। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया गया है। शो में खूबसूरत मोना को डायन के रूप में देख फैंस के होश उड़ जाएंगे। प्रोमो में मोना काली साड़ी, लंबे नाखून और लंबी चोटी में नजर आ रही हैं।

 

 

A post shared by StarPlus (@starplus) on

 

उल्टे पैरों के साथ वो घर में घुस रही हैं। डायन की नजर पड़ते ही राठौर परिवार में खलबली मच जाती है। यह शो 30 जुलाई से रात 11 बजे ऑन एयर किया जाएगा। 'नजर' कॉमेडी सीरियल 'हर शाख पर उल्लू बैठा है' को रिप्लेस करेगा। शो की बात करें तो इसमें मोनालिसा के किरदार की बेटी का ख्याल उसके दादा दादी रखते हैं। फ्लैशबैक के जरिए यह बताया जाएगा कि मोनालिसा डायन कैसे बनीं। मोनालिसा की बेटी की कहानी भी साथ चलेगी। 
 

:

Monalisahorror ShowNajar

loading...