एक्ट्रेस मोनालिसा अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल हर लुक में परफेक्ट लगती है। हाल ही में मोनालिसा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस को दीवाना बना रही हैं।
06 Jun, 2021 03:02 PMमुंबई. एक्ट्रेस मोनालिसा अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल हर लुक में परफेक्ट लगती है। हाल ही में मोनालिसा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस को दीवाना बना रही हैं।
तस्वीरों में मोनालिसा येलो प्रिंटेड क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम जींस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने स्लीपर पहने हुए हैं। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से मोनालिसा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।
मोनालिसा अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही है। एक्ट्रेस इस लुक में स्टनिंग लग रही है। एक्ट्रेस की स्माइल फैंस को अपना दीवाना बना रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो मोनालिसा इन दिनों शो 'नमक इस्क का' में नजर आ रही है। एक्ट्रेस शो में इरावती वर्मा की भूमिका निभा रही है।
इसके पहले एक्ट्रेस शो नजर और नजर 2 में दिखाई दी थी। जिसमें मोनालिसा ने डायन का रोल प्ले किया था। जिसे खूब पसंद किया गया।