भोजपूरी एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों टीवी शो ''नजर'' में डायन के किरदार से सुर्खियां का हिस्सा बनी हुईं हैं। बता दें शो के लिए मोनालिसा कड़ी मेहनत कर रही हैं। ऐसा एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडिया से मालूम होता है। हाल ही में मोनालिसा ने शूटिंग का वीडियो शेयर किया है, जिसमे उनका एक्शन से भरपूर अंदाज देखने को मिल रहा है।
09 Jan, 2020 01:55 PMबॉलीवुड तड़का टीम. भोजपूरी एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों टीवी शो 'नजर' में डायन के किरदार से सुर्खियां का हिस्सा बनी हुईं हैं। बता दें शो के लिए मोनालिसा कड़ी मेहनत कर रही हैं। ऐसा एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडिया से मालूम होता है। हाल ही में मोनालिसा ने शूटिंग का वीडियो शेयर किया है, जिसमे उनका एक्शन से भरपूर अंदाज देखने को मिल रहा है।
मोनालिसा ने ये वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो एक्शन सीन करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा, Action Action. #nazar #mohana #upcoming। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस साड़ी पहने रस्सी के सहारे पेड़ पर चढ़ते हुए नजर आ रही हैं और आखिर में एक्शन करती हैं। उनके इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं। इस वीडियो पर उनके पति विक्रांत सिंह ने भी उनकी तारीफ की है और लिखा है, मोनालिसा तुम पर गर्व है।