main page

सुनील ग्रोवर की रसोई में बंदर का धावा, वीडियो शेयर कर बोले- दही ले गया

Updated 07 March, 2021 01:36:13 PM

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन इंस्टा पर कोई ना कोई वीडियो शेयर कर अपने फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट लाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। सुनील ग्रोवर का ये वीडियो उनकी उनकी रसोई का है, जहां बंदर आ जाता है।दरअसल,सुनाल की यह रसोई ओपन में बनी हुई है। ऐसा लगता है कि यह किसी सेट की रसोई है, जहां लोग समय रहते अपना खाना पकाकर खा सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं सुनील की इस ओपन रसोई में एक बंदर आता है और वह जल्दी से दही उठाकर ले जाता है।

मुंबई: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन इंस्टा पर कोई ना कोई वीडियो शेयर कर अपने फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट लाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। सुनील ग्रोवर का ये वीडियो उनकी उनकी रसोई का है, जहां बंदर आ जाता है।

Bollywood Tadka

दरअसल,सुनाल की यह रसोई ओपन में बनी हुई है। ऐसा लगता है कि यह किसी सेट की रसोई है, जहां लोग समय रहते अपना खाना पकाकर खा सकते हैं।

Bollywood Tadka

वीडियो में आप देख सकते हैं सुनील की इस ओपन रसोई में एक बंदर आता है और वह जल्दी से दही उठाकर ले जाता है।

Bollywood Tadka

वहीं सामने खड़े सुनील हंसते हुए बोलते हैं दही ले गया।  सुनील ग्रोवर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा-बंदर दही ले गया। फैंस सुनील के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

इससे पहले सुनील ग्रोवर ऑरेंज जूस और छोले कुल्चे बेचते नजर आए थे। इस दौरान के वीडियो भी सुनील ने फैंस के साथ शेयर किए थे।  

 

काम की बात करें तो  सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो का अहम हिस्सा रहे हैं। उनके किरदार डाॅ. मशहूर गुलाटी, रिंकू भाभी और गुत्थी ने लोगों को खूब गुदगुदाया था। सुनील आखिरी बार वेब सीरीज 'तांडव' में नजर आए थे। सीरीज में सुनील ने अपने कॉमिक अवतार से इतर संजीदा रोल निभाते नजर आए थे। दर्शकों को सुनील का यह रूप भी खूब भाया था।  इससे पहले सुनील 'गब्बर इज बैक'  और 'भारत' जैसी फिल्मों में कर चुके हैं।

Content Writer: Smita Sharma

sunil groverkitchenmonkeyshare videoBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...