main page

दुनिया के लिए मिसाल हैं इंडस्ट्री की ये 'सिंगल मदर्स', एक तो बिना शादी के हो गई थी प्रेग्नेंट

Updated 12 May, 2019 09:16:42 AM

इंसान की जिंदगी में हर रिश्ते की एक खास अहमियत होती है लेकेिन  मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है। कहा जाता है कि भगवान हर जगह नहीं पहुंच सकते इसलिए उसने मां को अपने रूप में भेजा है। अकसर देखा जाता है जब बच्चे को जरा सी भी चोट लग जाती है तो मां बैचेन हो उठती है। मां श

मुंबई: इंसान की जिंदगी में हर रिश्ते की एक खास अहमियत होती है लेकेिन  मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है। कहा जाता है कि भगवान हर जगह नहीं पहुंच सकते इसलिए उसने मां को अपने रूप में भेजा है। अकसर देखा जाता है जब बच्चे को जरा सी भी चोट लग जाती है तो मां बैचेन हो उठती है। मां शब्द जुबान पर आते ही एक अलग सुख का अनुभव होता है।

 

Bollywood Tadka

मां और बच्चे के रिश्ते को आदर देते हुए हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इसकी शुरुआत अमरीका में हुई थी। मां को सम्मानित करने का यह आईडिया सबको इतना अच्छा लगा कि इसे दुनियाभर में मनाया जाने लगा।  आज हम आपको इस मदर्स डे पर बॉलीवुड की उन मांओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने बच्चों की परवरिश सिंगल मदर के रूप में अकेले ही कर रही हैं। इनमें से किसी ने शादी ही नहीं की और अकेले अपने बच्चों को अपने दम पर पाला तो किसी ने तलाक के बाद इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। आइए डालते हैं नजर....


Bollywood Tadka

 

अमृता सिंह

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह ने 80 के दशक में लाखों दिलों पर राज किया। वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अमृता ने साल 1991 में सैफ अली खान से निकाह रचाया था। अमृता और सैफ का रिश्ता 13 साल चला। दोनों 2004 में अलग हो गए। अमृता और सैफ के दो बच्चे हैं। सैफ से अलग होने के बाद अपने दोनों बच्चों की परवरिश वह अकेली कर रही हैं। अपने बच्चों के लिए उन्होंने फिल्मों में काम से भी ब्रेक ले लिया था। आज सारा अपनी एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बना रही हैं। 

Bollywood Tadka

 

करिश्मा कपूर

90 के दशक की फिल्मो में बेहतरीन अभिनय और अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों पर राज करने वाले एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनसमैन संजय कपूर से शादी की। करिश्मा मे साल 2012 में पति से तलाक ले लिया। करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा करने का आरोप लगाया था। करिश्मा और संजय के दो बच्चे, समायरा और किआन हैं जो करिश्मा के ही पास हैं। आज वह अपने दो बच्चोके साथ तलाकशुदा जीवन बिता रही हैं।

Bollywood Tadka

 

नीना गुप्ता 

नीना गुप्ता का अफेयर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से था। दोनों ने शादी तो नहीं की, लेकिन नीना प्रेगनेंट जरूर हो गई थीं। इसके बाद भी विवियन ने नीना से शादी नहीं की। इसके बावजूद भी नीना ने अपनी प्रेगनेंसी को जारी रखा और नीना ने बिना किसी की मदद के सिंगल मदर बनकर मसाबा की परवरिश की। आज मसाबा का नाम बड़े डिजाइनर्स की लिस्ट में शुमार है। 

Bollywood Tadka

प्रीति झंगियानी

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी ने फिल्म 'मोहब्‍बतें' से अपनी अलग पहचान बनाई। एक्ट्रेस प्रीति ने साल 2008 में अभिनेता परवीन डबास से शादी की थी। इन दोनों की यह शादी भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई थी और इन दोनों का भी तलाक हो गया। शादी के 3 साल बाद प्रीति ने बेटे जयवीर को जन्म दिया था। आज वह अपने बेटे के साथ अकेले जीवन बिता रही हैं।

Bollywood Tadka

 

पूनम ढिल्लन 

पूर्व मिस इंडिया रह चुकीं पूनम ढिल्लन ने फिल्ममेकर अशोक ठकेरिया से साल 1988 में शादी की थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए। अशोक से अलग होने के बाद अपने दोनों बच्चों की परवरिश वह अकेली कर रही हैं।

Bollywood Tadka

 

कोंकणा सेन शर्मा


एक्ट्रेस कोंकणा सेन ने साल 2010 में रणवीर शौरी से शादी की थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद ही उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी शेयर की थी। वहीं इसके बाद खबरें ये आईं थीं कि कोंकणा सात फेरे लेने से पहले ही प्रेगनेंट हो चुकी थीं। रणवीर और कोंकणा की शादी ज्यादा देर टिक नहीं पाई। दोनों 2015 में अलग हो गए।
रणवीर शौरी से तालाक लेने के बाद कोंकणा ने न केवल अपनी प्रेग्नेंसी को एंजाॅय किया बल्कि बच्चे की अच्छी देखभाल के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया। 

Bollywood Tadka

 

रीना दत्ता

फिल्म प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस रीना साल 1986 में आमिर खान के साथ सादी के बंधन में बंधी थीं। आमिर और रीना की दो संतान हैं। उनके बेटे का नाम जुनैद और बेटी का नाम इरा है। शादी के 16 साल बाद आमिर ने साल 2002 में रीना को तलाक दे दिया। रीना को तलाक देने के बाद आमिर ने किरण से विवाह कर लिया था। रीना आज अपने बेटे और बेटी के साथ अकेली रहती हैं।

: Smita Sharma

mothers day specialinspirating and amazingsingle momKarisma KapoorAmrita SinghNeena GuptaKonkona Sen SharmaBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...