एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में मौनी ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं।
25 Jul, 2022 03:41 PMमुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में मौनी ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं।

तस्वीरों में मौनी ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा और शॉर्ट्स में नजर आ रही है। इसके ऊपर से एक्ट्रेस ने व्हाइट शर्ट कैरी की हुई है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में एक्ट्रेस हॉट लग रही है। एक्ट्रेस मौसम का मजा लेती हुई दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस एक तस्वीर में अपनी दोस्त के साथ नजर आ रही है।

एक तस्वीर में मौनी छोटी बच्ची के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है। एक अन्य तस्वीर में एक्ट्रेस पति सूरज नांबियार के गाल पर किस करती हुई नजर आ रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।

काम की बात करें तो मौनी बहुत जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे।

इस फिल्म को आयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
