main page

मेट्रो प्रोजेक्ट का बड़ा पत्थर एक्ट्रेस की कार पर गिरा, बाल बाल बचीं मौनी राए

Updated 18 September, 2019 08:22:14 PM

बुधवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ बड़ा हादसा होते-होते टला। जी हां, मौनी रॉय सड़क हादसे का शिकार होते बाल-बाल बची हैं। मौनी रॉय ने अपने साथ हुए हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि इससे कितना बड़ा नुकसान हो सकता था। जूहू सिग्नल पर एक बड़ा

मुंबईः बुधवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ बड़ा हादसा होते-होते टला। जी हां, मौनी रॉय सड़क हादसे का शिकार होते बाल-बाल बची हैं। मौनी रॉय ने अपने साथ हुए हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि इससे कितना बड़ा नुकसान हो सकता था। जूहू सिग्नल पर एक बड़ा पत्थर मौनी रॉय की कार पर गिर गया। इससे कार का सन-रूफ टूट गया।
Bollywood Tadka
वीडियो देखकर साफ लग रहा है कि नागिन की एक्ट्रेस मौनी इस हादसे में बाल-बाल बची हैं। वीडियो में दिख रहा है कि मौनी कार की रूफ को दिखा रही हैं, जिस पर पत्थर गिरा है। कार में वहां पर बड़ा सा छेद नजर आ रहा है।

मौनी रॉय ने मुंबई मेट्रो पर गैर जिम्मेदाराना तरीके से काम करने का आरोप लगाया है।
Bollywood Tadka
इसके साथ मौनी रॉय ने सुझाव मांगा है कि वह इसमें क्या कर सकती हैं? मौनी ने अपने साथ हुए हादसे का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, काम पर जाते हुए जूहू सिग्नल पर मेरी कार पर 11वीं मंजिल से बड़ा पत्थर गिर गया।
Bollywood Tadka
सोचें अगर कोई सड़क पार कर रहा होता तो उसका क्या होता। किसी के पास कोई सुझाव है कि हमें मुंबई मेट्रो की इस लापरवाही के लिए क्या चाहिए?

 

: Pawan Insha

Mouni RoyMouni Roy car accidentMouni Roy carMouni Roy accident newsMouni Roy accidentMouni Roy hindi newsbollywoodbollywood top newsbollywood latest newsbollywood hindi newsgoogle top news

loading...