main page

Honeymoon diaries! पति सूरज संग कश्मीर की बर्फीली वादियों का लुत्फ उठा रहीं मौनी रॉय, मस्टर्ड आउटफिट के साथ ब्लैक कोट में सुपर कूल दिखीं एक्ट्रेस

Updated 08 February, 2022 03:56:02 PM

27 जनवरी को बिजनेसमैन सूरज नांबियार संग शादी के बाद एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों सुहाने सफर पर हैं, यानि एक्ट्रेस इन दिनों अपने पति संग हनीमून एंजॉय कर रही हैं। कपल कश्मीर की बर्फीली वादियों में हनीमून मना रहा है। हाल ही में मौनी ने वहां से अपनी कुछ खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. 27 जनवरी को बिजनेसमैन सूरज नांबियार संग शादी के बाद एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों सुहाने सफर पर हैं, यानि एक्ट्रेस इन दिनों अपने पति संग हनीमून एंजॉय कर रही हैं। कपल कश्मीर की बर्फीली वादियों में हनीमून मना रहा है। हाल ही में मौनी ने वहां से अपनी कुछ खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Bollywood Tadka
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी अपने पति संग बर्फीली वादियों का खूब लुत्फ उठा रही हैं। लुक की बात करें तो मस्टर्ड आउटफिट में एक्ट्रेस बेहद कमाल की लग रही हैं।

Bollywood Tadka

इस लुक को उन्होंने ब्लैक ओपन ब्लेजर के साथ ड्रेस-अप किया हुआ है। मांग में सिंदूर और खुले बालों में कश्मीर की वादियों में मौनी की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

इसके अलावा मौनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसके बैकग्राउंड में ये हसीं वादियां सॉन्ग चल रहा है। इसमें एक्ट्रेस अपने पति संग खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं तो कहीं वो अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती फैंस का दिल जीत रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

इससे पहले भी मौनी ने बीते दिन अपने हनीमून ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिन पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

वर्कफ्रंट पर, मौनी रॉय जल्द ही आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगी।  
 

 

Content Writer: suman prajapati

Mouni RoyenjoysHoneymoonKashmirhusbandSuraj NambiarBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...