main page

गोवा में शादी रचा पति सूरज संग मुंबई लौटी मौनी, कांजीवरम साड़ी..मांग में सिंदूर सजाए बेहद खूबसूरत दिखीं नई नवेली दुल्हन

Updated 31 January, 2022 07:52:49 AM

एक्ट्रेस मौनी  रॉय सूरज  नांबियार  संग गोवा में डेस्‍ट‍िनेशन वेडिंग के बाद मुंबई लौट आई हैं। रविवार शाम को उन्‍हें पति सूजर नांबियार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्‍पॉट किया गया। शादी के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस में स्पॉट हुई मौनी की नई-नवेली दुल्‍हन के रूप में पहली झलक देखने को मिली। सुर्ख लाल रंग की

मुंबई: एक्ट्रेस मौनी  रॉय सूरज  नांबियार  संग गोवा में डेस्‍ट‍िनेशन वेडिंग के बाद मुंबई लौट आई हैं। रविवार शाम को उन्‍हें पति सूजर नांबियार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्‍पॉट किया गया। शादी के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस में स्पॉट हुई मौनी की नई-नवेली दुल्‍हन के रूप में पहली झलक देखने को मिली।

Bollywood Tadka

सुर्ख लाल रंग की बनारसी साड़ी में मौनी बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वहींं हाथों में लगी  मेहंदी और मांग में सजा सिंदूर सजाए मिसेज नांबियार  की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे थे।

Bollywood Tadka

कानों में बड़े- बड़े झुमके और मिनिमल मेकअप मौनी के लुक को परफेक्ट बना रहा है। सूरज नांबियार इस दौरान व्हाइट सिल्‍क के कुर्ता-पजामा में नजर आए।

Bollywood Tadka

उन्‍होंने आंखों पर काला चश्‍मा चढ़ा रखा था।कपल ने मीडिया को कई पोज दिए। फैंस मौनी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।   

Bollywood Tadka

मौनी रॉय ने 27 जनवरी को लाॅन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड सूरज नांबियार संग सात फेरे लिए। मौनी और सूरज ने दो रीति-रिवाज में शादी रचाई थी। मौनी बंगाली और सूरज दक्षिण भारत से ताल्लुक रखते हैं।

Bollywood Tadka

इसी वजह से दोनों ने पहले मलयाली और फिर बंगाली रीति रिवाज के अनुसार शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मलयाली शादी में मौनी लाल बॉर्डर की सफेद साड़ी पहनी। वहीं बंगाली शादी मौनी लाल रंग के जोड़े में परी लग रही थीं।  

 

Content Writer: Smita Sharma

Mouni Royfirst public appearancemarriagehubbySuraj NambiarBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...