छोटे पर्दे की नागिन और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनका काफी फैन फॉलोइंग है। फैंस उनके साथ एक सेल्फी लेने को बेकरार रहते हैं। इसी बीच हाल ही में मौनी उस वक्त असहज हो गई, जब उनके क्रेजी फैंस आगे बढ़कर उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
10 Dec, 2021 04:31 PMबॉलीवुड तड़का टीम. छोटे पर्दे की नागिन और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनका काफी फैन फॉलोइंग है। फैंस उनके साथ एक सेल्फी लेने को बेकरार रहते हैं। इसी बीच हाल ही में मौनी उस वक्त असहज हो गई, जब उनके क्रेजी फैंस आगे बढ़कर उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, बीते दिन मौनी को शहर में स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया। मौनी को स्टूडियो के बाहर देखते ही उनके फैंस सेल्फी के लिए पीछे पड़ गए। फैंस को पीछे देख मौनी वहां रुकी और पोज देने लगी। इस दौरान कई फैंस उनकी तरफ बढ़-बढ़ कर फोटो लेने की कोशिश करते दिखे, ऐसे में मौनी कुछ अनकम्फर्टेबल हो जाती हैं और जल्दी से अपने हाथ झटक लेती हैं। इसके बाद वह हैरान होकर वहां से चली जाती हैं।
वर्कफ्रंट पर, मौनी रॉय जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। अयान मुखर्जी की इस फिल्म में एक्ट्रेस नेगेटिव किरदार में दिखेंगी।