एक्ट्रेस मौनी राॅय अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। मौनी अपने लुक्स को लेकर हमेशा ही फैंस से वाहवाही लूटती हैं। फिर चाहे उनका वेस्टर्न लुक हो या फिर इंडियन। हाल ही में एक बार फिर मौनी अपनी हॉटनेस का जलवा बिखेरती नजर आईं है। इस लेटेस्ट फोटोशूट में मौनी लो वेस्ट व्हाइट कलर की साड़ी में दिखीं। इसके साथ ही उन्होंने मल्टी कलर का ब्लाउज कैरी किया है।
12 Dec, 2020 03:17 PMमुंबई: एक्ट्रेस मौनी राॅय अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। मौनी अपने लुक्स को लेकर हमेशा ही फैंस से वाहवाही लूटती हैं। फिर चाहे उनका वेस्टर्न लुक हो या फिर इंडियन। हाल ही में एक बार फिर मौनी अपनी हॉटनेस का जलवा बिखेरती नजर आईं है। इस लेटेस्ट फोटोशूट में मौनी लो वेस्ट व्हाइट कलर की साड़ी में दिखीं। इसके साथ ही उन्होंने मल्टी कलर का ब्लाउज कैरी किया है।
लाइट मेकअप, हैवी चोकर और ओपन हेयर्स एक्ट्रेस के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। साड़ी पर बना बोहो बॉर्डर उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन लिखा- मुझे साड़ी पहनकर सुंदर महसूस हो रहा है। सोशल मीडिया पर मोनी की यह तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गई है । मौनी यहां साड़ी में बहुत जंच रही हैं। उनकी पतली कमर लोगों का ध्यान खींच रही है। आइए डालते हैं मौनी राॅय की तस्वीरों पर एक नजर....
Mouni Roy Photo
Mouni Roy Instagram Photos
Mouni Roy HD Wallpaper
Mouni Roy HD Images
बता दें कि मौनी ने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'मेड इन चाइना' और 'रोमियो अकबर वाल्टर' में नजर आईं थी। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो मौनी रणबीर कपूर आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन रणबीर के बेस्ट फ्रेंड अयान मुखर्जी ने किया है।