main page

मौनी राॅय के ससुराल में माता की चौंकी: शादी को एक महीना होने पर मौनी ने पति संग लिया माता का आशीर्वाद, साड़ी और मांग टीका लगाए कुछ यूं सजीं नई दुल्हन

Updated 28 February, 2022 02:12:18 PM

एक्ट्रेस मौनी राॅय ने जनवरी में बाॅयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही मौनी सूरज संग बिताए पलों की खूबसूकत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। जब वह हनीमून पर गई थीं, वहां की भी उन्होंने कई फोटो शेयर की थी। इसके बाद वह सद्गुरू के पास आशीर्वाद लेने पहुंची थी, जिसका वीडियो और फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

मुंबई: एक्ट्रेस मौनी राॅय ने जनवरी में बाॅयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही मौनी सूरज संग बिताए पलों की खूबसूकत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। जब वह हनीमून पर गई थीं, वहां की भी उन्होंने कई फोटो शेयर की थी। इसके बाद वह सद्गुरू के पास आशीर्वाद लेने पहुंची थी, जिसका वीडियो और फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

Bollywood Tadka

वहीं अब शादी का 1 महीना पूरा होने पर मौनी ने पति सूरज संग माता का आशीर्वाद लिया। मौनी के ससुराल (बैंगलुरू) में माता की चौंकी रखवाई गईं। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka

लुक की बात करें तो मौनी सिल्वर कलर के साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, मांग टीका, चूड़ियों से कंप्लीट किया है। वहीं सूरज कुर्ते पजामे में हैंडसम लग रहे हैं। वीडियो में मौनी सूरज संग मिलकर शेरांवाली मां का आशीर्वाद ले रही हैं। 

Bollywood Tadka

 मौनी राॅय ने 27 जनवरी को गोवा में बाॅयफ्रेंड सूरज संग परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए थे। कपल ने सुबह साउथ इंडियन स्टाइल में तो शाम को बंगाली रीति रिवाज से शादी रचाईं।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो उनकी अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र है जिसमें वह रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया लिटिल मास्टर्स' को जज करती दिखेंगी जिसमें उनके साथ रेमो डिसूजा और सोनाली बेंद्रे भी जज पैनल में शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

mouni royperformaartihusbandsuraj nambiarmata ki chowkiBollywood NewsBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...