एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने खिलाफ उड़ रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। पिछले काफी समय से ये अफवाह थी कि वह दुबई के एक बैंकर सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं, दरअसल मौनी के क्लोजेस्ट फ्रेंड ने सूरज के साथ उनकी एक तस्वीर पोस्ट की और फिर उसे डिलीट कर दिया।
13 Oct, 2019 07:53 PMबॉलीवुड तड़का डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने खिलाफ उड़ रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। पिछले काफी समय से ये अफवाह थी कि वह दुबई के एक बैंकर सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं, दरअसल मौनी के क्लोजेस्ट फ्रेंड ने सूरज के साथ उनकी एक तस्वीर पोस्ट की और फिर उसे डिलीट कर दिया। एक वेबसाइट से बात करते हुए, मौनी ने कहा कि उनके करीबी दोस्त सच्चाई जानते हैं, कि वह सिंगल हैं।
उन्होंने कहा, “ये सच नहीं है। हम सभी दोस्तों का एक ग्रुप है और हम बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए एक साथ गए थे। मैं सिंगल हूं और सिर्फ अपने काम पर ध्यान देती हूं। इन अफवाहों और अटकलों से परेशान हूं।”
मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में, उन्होंने कहा था, "जो लोग मैटर करते हैं, उनको पता है कि मैं सिंगल हूं, लेकिन मुझे सही इंसान से मिलने की जरूरत है, मैं किसी को भी चुन कर डेटिंग शुरू नहीं कर सकती।"
मौनी ने फिल्मों में अपनी शुरुआत 2018 में अक्षय के साथ गोल्ड के साथ की और इसके बाद 'रोमियो अकबर वाल्टर' के साथ सफल करियर बनाया। वह जल्द ही 'मेड इन चाइना' फिल्म में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने थाईलैंड में दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया, और इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं।