main page

नीदरलैंड में ऋतिक रोशन संग नजर आईं मौनी रॉय, एक फ्रेम में गजब दिखी दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री

Updated 28 April, 2022 01:18:46 PM

एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ नीदरलैंड से अपनी एक तस्वीर शेयर की। फैंस को दोनों की एक साथ केमिस्ट्री खूब पसंद आई और वह कमेंट कर दोनों की इस तस्वीर पर अपनी तरह-तरह प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ नीदरलैंड से अपनी एक तस्वीर शेयर की। फैंस को दोनों की एक साथ केमिस्ट्री खूब पसंद आई और वह कमेंट कर दोनों की इस तस्वीर पर अपनी तरह-तरह प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


मौनी द्वारा शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ऋतिक संग जबरदस्त सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों स्टार्स का ब्लैक लुक देखने को मिल रहा है। ओपन हेयर्स, मस्कारा और लाइनर आईज में मौनी की खूबसूरती देखते ही बन रही है। वहीं ऋतिक एक्ट्रेस के साथ विक्टरी का साइन बनाते हुए पोज दे रही हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

इस तस्वीर को शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा- 'इस अद्भुत इंसान के साथ एक अद्भुत शूटिंग दिन से..' मौनी द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

 

 


जैसे के मौनी की इस तस्वीर के कैप्शन से ही साफ है कि वह जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ किसी फिल्म में स्क्रीन शेयर करने जा रही है।
वर्कफ्रंट पर मौनी जल्द ही फिल्म ब्रह्मस्त्र में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन अहम किरदार में शामिल हैं।

Content Writer: suman prajapati

Mouni RoyphotoHrithik RoshanNetherlandsBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...