एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर वेकेशन पर जाती रहती है। बीते दिनों एक्ट्रेस मालदीव वेकेशन पर गई थी हालांकि एक्ट्रेस मुंबई वापिस लौट आई है। मालदीव से लौटने के बाद मौनी ने वेकेशन की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।
20 Aug, 2021 02:18 PMमुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर वेकेशन पर जाती रहती है। बीते दिनों एक्ट्रेस मालदीव वेकेशन पर गई थी हालांकि एक्ट्रेस मुंबई वापिस लौट आई है।
मालदीव से लौटने के बाद मौनी ने वेकेशन की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।
तस्वीरों में मौनी ग्रीन नॉटेड टॉप और स्कर्ट में नजर आ रहे हैं। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है।
एक्ट्रेस समंदर ट्रैक पर और ग्रीनरी के बीच अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों ने फैंस को दीवाना बना दिया है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।
काम की बात करें तो मौनी बहुत जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली है।
इस फिल्म में एक्ट्रेस रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी।