टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी रॉय अब बाॅलीवुड में छाईं हुईं हैं। मौनी अपने टैलेंट और खूबसूरती से सबका दिल जीत लेती हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
22 May, 2019 01:14 PMमुंबई: टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी रॉय अब बाॅलीवुड में छाईं हुईं हैं। मौनी अपने टैलेंट और खूबसूरती से सबका दिल जीत लेती हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में मौनी अलग ही स्टाइल में साड़ी बांधे नजर आ रही हैं।
तस्वीरों में मौनी ने लाइट पिंक कलर के स्टाइलिश ब्लाउज और ग्रे साड़ी में नजर आ रही हैं। साड़ी के साथ साथ मिनिमल मेकअप और न्यूड लिपस्टिक उनके लुक को परफैक्ट बना रहे हैं।
हेयरस्टाइल की बात करें तो मौनी ने इस दौरान बन बनाया है। मौनी ने हमेशा की तरह ही कैमरे में मुस्कुराते हुए पोज दिए। मौनी का ये लुक उनके फैंस बहुत पसंद आ रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी ने फिल्म 'गोल्ड' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया था।
इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' रिलीज हुई, जिसमें उनकी जोड़ी जॉन अब्राहम के साथ बनी थी।
मौनी ने हाल ही में फिल्म 'मेड इन चाइना' की शूटिंग खत्म की। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव नजर आएंगे। इसके अलावा मौनी, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। अयान मुखर्जी की इस फिल्म में मौनी नेगेटिव कैरेक्टर प्ले करेंगी।