टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी रॉय अब बॉलीवुड में छा गई हैं। मौनी अपने टैलेंट और खूबसूरती से सबका दिल जीत लेती हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मौनी को एक्टिंग के साथ-साथ उनके स्टाइल के लिए भी जाना जाता है।
02 May, 2019 12:17 PMमुंबई: टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी रॉय अब बॉलीवुड में छा गई हैं। मौनी अपने टैलेंट और खूबसूरती से सबका दिल जीत लेती हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
मौनी को एक्टिंग के साथ-साथ उनके स्टाइल के लिए भी जाना जाता है। वे अपने इंस्टाग्राम पर फैशन का जलवा दिखाती रहती हैं।
हाल ही में बुधवार को मौनी एक डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान वह बैकलेस ड्रेस में कहर ढाती नजर आईं।
पैपराजी पर नजर पड़ते ही मौनी ने कातिलाना अंदाज में पोज दिए।
ड्रेस के साथ मिनिमल मेकअप और स्टाइलिश शेड्स उनके लुक को परफैक्ट बना रहे हैं। टीवी की नागिन का दिलकश अंदाज देख आपकी सांसे थम जाएंगी। मौनी का ये लुक उनके फैंस बहुत पसंद आ रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी ने फिल्म गोल्ड से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया था।
इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर रिलीज हुई, जिसमें उनकी जोड़ी जॉन अब्राहम के साथ बनी थी। अब मौनी, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। अयान मुखर्जी की इस फिल्म में मौनी नेगेटिव कैरेक्टर प्ले करेंगी।
इसके बाद वे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'बोले चूड़ियां' में नजर आएंगी। इसके अलावा मौनी राजकुमार राव के साथ फिल्म 'मेड इन चाइना' में भी दिखेंगीं।