main page

MOVIE REVIEW: 'अक्सर 2'

Updated 17 November, 2017 10:18:48 AM

एक्ट्रैस जरीन खान और गौतम रोडे की फिल्म अक्सर 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में आपको क्रिकेटर से राजनेता और अब एक्टर बने एस. श्रीसंत भी नजर आएंगे। श्रीसंत वकील की भूमिका में हैं। यह फिल्म 2006 में आई इमरान हाशमी की अक्सर का सीक्वल है। फिल्म की कहानी काफी मनोरंजक और दिलचस्प है। कहानी में दो एक्टर्स के साथ जरीन रोमांस करते हुए नजर आएंगी।

मुंबई: एक्ट्रैस जरीन खान और गौतम रोडे की फिल्म अक्सर 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में आपको क्रिकेटर से राजनेता और अब एक्टर बने एस. श्रीसंत भी नजर आएंगे। श्रीसंत वकील की भूमिका में हैं। यह फिल्म 2006 में आई इमरान हाशमी की अक्सर का सीक्वल है। फिल्म की कहानी काफी मनोरंजक और दिलचस्प है। कहानी में दो एक्टर्स के साथ जरीन रोमांस करते हुए नजर आएंगी। फिल्म अपने बोल्ड सींस की वजह से सुर्खियों में है। जरीन इससे पहले भी हेट स्टोरी 3 में बोल्ड सींस दे चुकी हैं। फिल्म को अनंत नारायण महादेवन ने डायरैक्ट किया है।

फिल्म की कहानी अरबों रुपयों की मालकिन मिसेज खंबाटा (लिलेट दुबे) से शुरू होती है। जो अपने आर्थिक मैनेजर पैट (गौतम रोडे) को तुरंत एक वृद्ध महिला को उनकी देखभाल के लिए नियुक्त करने के लिए कहती हैं लेकिन पैट ने यह उम्मीद नहीं की थी कि खूबसूरत शीना रॉय (जरीन खान) नौकरी के लिए अप्लाई कर देंगी। खंबाटा की चाहत को दरकिनार करते हुए पैट उन्हें शीना को एक मौका देने के लिए मना लेता है। शीना को नहीं पता होता कि अपनी नियुक्ति के लिए उसे एक कीमत चुकानी पड़ेगी। नौकरी के बदले पैट रॉय से फेवर मांगने लगता है और मना करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देता है।

शीना को उसके फेवर मानने पड़ते हैं क्योंकि उसका ब्वॉयफ्रैंड रिक्की बुरे हालात से गुजर रहा है और उसे जिंदा रहने के लिए पैसों की सख्त जरुरत है। कुछ समय बाद पैट एक स्कैंडल में फंस जाता है जिससे उसकी जिंदगी और करियर दोनों बर्बाद हो जाते हैं। क्या शीना किसी प्लान के साथ खंबाटा के यहां नौकरी करने आई थी? क्या पैट खंबाटा की जायदाद हड़प पाएगा? क्या है वो जाल जिसे कोई देख नहीं पा रहा है? यही है फिल्म की कहानी। फिल्म में मिथुन ने संगीत दिया है।

 

:

movie reviewaksar 2Zareen Khan

loading...