बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म ''सीक्रेट सुपरस्टार'' कल सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये मोस्ट अवेटड फिल्म में से एक है। फिल्म में जायरा वसीम है जो एक 16 साल की लड़की का किरदार निभा रही हैं। सीक्रेट सुपरस्टार छोटे शहर की ऐसी लड़की की कहानी है जो अपने सपनों को पूरा करना चाहती है।
18 Oct, 2017 04:36 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' कल सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये मोस्ट अवेटड फिल्म में से एक है। फिल्म में जायरा वसीम है जो एक 16 साल की लड़की का किरदार निभा रही हैं। सीक्रेट सुपरस्टार छोटे शहर की ऐसी लड़की की कहानी है जो अपने सपनों को पूरा करना चाहती है। वो दुनिया की मशहूर गायिका बनना चाहती है। लेकिन निश्चित तौर पर उसकी यह यात्रा आसान नहीं होती। उसके लिए खुद पिता रास्ते की रुकावट बनते हैं। लेकिन इसके बावजूद जायरा घबराती नहीं है और अपनी पहचान छुपाकर और चेहरे पर हिजाब पहनकर यू-ट्यूब पर गाने अपलोड करती है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रैस अपना नाम बताने से मना कर देती है। यू-ट्यूब की वजह से वो एक रात में ही सेंसेशन बन जाती है।
अभिनय की अगर बात की जाए तो आमिर ख़ान ज़ाहिर तौर पर अपने अलग ही अंदाज से दर्शकों को हंसाते भी है, लुभाते भी हैं। इंसिया के किरदार में ज़ायरा वसीम पूरी तरह से छा जाती हैं। मां के किरदार में मेहर विज़ ने भी उम्दा अभिनय किया है। कुल मिलाकर मां-बेटी के इस भावनाओं के तूफान से आप बच नहीं सकते!
निर्देशक अद्वैत चंदन ने वाकई शानदार सिनेमा गढ़ा है। मां-बेटी के भावनात्मक संबंधों के लिए, सपने देखने वाले हर उस दिल के लिए जो किसी बंधन में नही बंधता..यह फ़िल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' ज़रूर देखी जानी चाहिए।