देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं। जी हां, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के घर हाल ही में नन्हें बच्चों की किलकारी गूंजी हैं। ईशा अंबानी जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। अंबानी परिवार और पीरामल परिवार की ओर से जारी सूचना में य
20 Nov, 2022 03:48 PMमुंबई: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं। जी हां, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के घर हाल ही में नन्हें बच्चों की किलकारी गूंजी हैं। ईशा अंबानी जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। अंबानी परिवार और पीरामल परिवार की ओर से जारी सूचना में ये बताया गया है कि ईशा अंबानी ने 19 नवंबर 2022 को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है जिसमें एक बेटा और एक बेटी है।
मीडिया स्टेटमेंट में जानकारी दी गई है कि ईशा और आनंद पीरामल को ट्विन्स बेबी हुए हैं और मां ईशा के साथ उनके दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। बेटे का नाम कृष्णा और बेटी का नाम आदिया बताया गया है और वो दोनों स्वस्थ हैं।
मुकेश और नीता अंबानी के साथ ईशा अंबानी के पति आनंद पीरामल के माता-पिता अजय और स्वाति पीरामल की ओर से जारी संयुक्त मीडिया स्टेटमेंट में कहा गया है कि उन्हें जुड़वां बच्चों के आगमन की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है और वो सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के आकांक्षी हैं। ये उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण फेज़ है।
बता दें कि ईशा अंबानी ने साल 2018 में हेल्थकेयर बिजनेस ग्रुप पीरामल के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से शादी रचाई थी। उनकी शादी देश की सबसे महंगी शादियों की लिस्ट में शामिल है।