बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी इस समय पवित्र तीर्थस्थलों की यात्रा कर रहे हैं। मुकेश अंबानी की इस आध्यात्मिक यात्रा में उनके साथ उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी हैं। हाल ही में उन्होंने भगवान कृष्ण को समर्पित केरल के प्रसिद्ध गुरुवायुर मंदिर में शनिवार को दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मुकेश अंबानी न
18 Sep, 2022 01:48 PMमुंबई: बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी इस समय पवित्र तीर्थस्थलों की यात्रा कर रहे हैं। मुकेश अंबानी की इस आध्यात्मिक यात्रा में उनके साथ उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी हैं। हाल ही में उन्होंने भगवान कृष्ण को समर्पित केरल के प्रसिद्ध गुरुवायुर मंदिर में शनिवार को दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मुकेश अंबानी ने दान स्वरूप अन्नदानम (भक्तों के भोजन) के लिए इस्तेमाल होने वाली कन्निका (भेंट) के रूप में 1.51 करोड़ का चेक भेंट किया।
मुकेश अंबानी ने मंदिर के सोपानम (आंतरिक गर्भगृह) में घी चढ़ाई और मंदिर के हाथियों, चेंथमारक्षन और बलरामन को प्रसाद चढ़ाया।
इससे पहले मुकेश अंबानी आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए थे। मुकेश अंबानी ने वेंकटेश्वर के प्राचीन पहाड़ी मंदिर में 1.5 करोड़ रुपए का चढ़ावा चढ़ाया था। 12 सितंबर 2022 को मुकेश अंबानी ने श्रीनाथजी मंदिर में माथा टेका था।