main page

हिंदूओं को 'गद्दार' कहने पर योगराज सिंह पर भड़के मुकेश खन्ना, कहा 'इन्हें पकड़-पकड़ कर मारना चाहिए'

Updated 23 December, 2020 05:41:35 PM

किसान आंदोलन के लेकर क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और एक्टर योगराज सिंह हिंदुओं पर आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसके बाद हिंदू लोगों ने काफी नाराजगी जताई और उनकी गिरफ्तारी तक की मांग की थी। वहीं युवराज सिंह ने भी अपने पिता के आपत्तिजनक बयानों के लिए माफी मांगी थी। अब हाल ही में टीवी के शक्तिमान मुकेश खन्ना ने योगराज के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. किसान आंदोलन के लेकर क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और एक्टर योगराज सिंह हिंदुओं पर आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसके बाद हिंदू लोगों ने काफी नाराजगी जताई और उनकी गिरफ्तारी तक की मांग की थी। वहीं युवराज सिंह ने भी अपने पिता के आपत्तिजनक बयानों के लिए माफी मांगी थी। अब हाल ही में टीवी के शक्तिमान मुकेश खन्ना ने योगराज के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है।
 Bollywood Tadka


मुकेश खन्ना ने भड़ास निकालते हुए कहा, 'एक शख्स जिसका नाम है- योगराज सिंह। मैं इनको 'शख्स' कहकर अपमानित नहीं करना चाहता था क्योंकि ये हमारे हरदिल अजीज क्रिकेटर युवराज के पिता हैं। लेकिन उन्होंने हमारे लोगों का अपमान जिस अंदाज में किया है, उनको और भी बुरी तरह संबोधित करना चाहिए, जिसके वो हकदार हैं। 

Bollywood Tadka


मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'बहुत से लोग उनके खिलाफ बोल चुके हैं और उन्हें मारना चाहते है। इन्होंने हिंदुओं के लिए बुरा बोला है। हर किसी को पता है कि हिंदु उनके भाई ही हैं। सरदार भाई भी ये जानते हैं। ये शख्स अपमान कर रहा है। हिदुओं को पकड़-पकड़ कर मारना चाहिए, लेकिन हिंदुस्तान के लोगों ने सहिष्णुता दिखाई है। कैसी-कैसी चीजें टीवी में दिखाई जाती हैं। हिंदुओं में ऐसा होता है वैसा होता है। इतने करोड़ देवी देवता हैं.'

Bollywood Tadka


मुकेश यहीं शांत नहीं हुए, उन्होंने आगे कहा,'मैं पहले भी कह चुका हूं और फिर से कहना चाहूंगा- हिंदू धर्म हाथी है हाथी। चलता रहता है अपनी शान से। आप लोग भौंकते रहते हो उसके पीछे जाकर? हो सकता है कि शराब के नशे में ये शख्स बोल गए हों। उन्हें अपने लड़के युवराज की इमेज का भी ख्याल न रहा। युवराज ने भी कितने अच्छे से कहा कि मैं इनके स्टेटमेंट के साथ नहीं हूं।'

Bollywood Tadka


बता दें बीते दिनों एक्टर योगराज सिंह ने किसान आंदोलन में शामिल होकर कहा था कि ये हिंदू गद्दार हैं, सौ साल मुगलों की गुलामी की। इतना ही नहीं, उन्होंने हिंदू महिलाओं को लेकर भी अपमानजनक शब्द कहे थे। 

: suman prajapati

Mukesh KhannafuriousYograj Singhcontroversial statementhindusBollywood NewsTV News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTV Celebrity Newsentertainment news

loading...