main page

कंगना और उनकी बहन रंगोली को मुंबई पुलिस ने तीसरी बार भेजा समन

Updated 18 November, 2020 01:56:54 PM

एक्ट्रेस कंगना रनौत लॉकडाउन की शुरूआत से ही अपने होमटाउन हिमाचल में फैमिली संग वक्त बिता रही हैं। हिमाचल में रहते हुए कंगना और उनके बहन रंगोली को मुंबई पुलिस की ओर से दो बार समन किया जा चुका है, लेकिन पुछताछ के लिए पुलिस स्टेशन न हाजिर होने के बाद पुलिस ने अब एक बार और यानि तीसरी बार दोनों बहनों को समन भेजा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत लॉकडाउन की शुरूआत से ही अपने होमटाउन हिमाचल में फैमिली संग वक्त बिता रही हैं। हिमाचल में रहते हुए कंगना और उनके बहन रंगोली को मुंबई पुलिस की ओर से दो बार समन किया जा चुका है, लेकिन पुछताछ के लिए पुलिस स्टेशन न हाजिर होने के बाद पुलिस ने अब एक बार और यानि तीसरी बार दोनों बहनों को समन भेजा है। 

Bollywood Tadka


बता दें इससे पहले कंगना और रंगोली को मुंबई पुलिस ने अक्टूबर के महीने समन भेजा था और 10 नवंबर को पेश होने के लिए कहा गया था। लेकिन दोनों बहनें अब तक पुलिस स्टेशन पुछताछ के लिए नहीं पहुंची और उन्होंने न पहुंचने का कारण भाई की शादी में बिजी होने को बताया था। अब इस समन में पुलिस ने कंगना और रंगोली को 23-24 नवंबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा है। बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर कंगना और रंगोली के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Bollywood Tadka

 

स्थानीय अदालत के आदेश पर मुंबई पुलिस ने कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ 17 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की थी। कंगना और उनकी बहन पर सोशल मीडिया के जरिए धार्मिक भावनाएं भड़काने, कलाकारों को हिन्दू-मुसलमान में बांटने का आरोप है। पुलिस ने 124 ए सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।  

Bollywood Tadka

 

वर्कफ्रंट पर, कंगना बहुत जल्द फिल्म थलाइवी में नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता का किरदार निभाने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस तेजस और धाकड़ में भी नजर आएंगी।


 

: suman prajapati

Mumbai PolicesummonsKangana ranautsisterRangolithird timeBollywood NewsBollywood News and GossipBox Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...