बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी लाइफ के बेस्ट फेज को एंजाॅय कर रही हैं। 6 नवंबर को उन्होंने रणबीर कपूर के साथ अपनी पहले बच्चे का स्वागत किया। आलिया एक प्यारी सी बेटी की मां बनी। नए माता-पिता ने अभी तक अपने मंचकिन की ना तो झलक शेयर की है और ना ही नाम का खुलासा किया है। फैंस बेसब्री से कपूर खानदान की प्रिसेंस की झलक का इंतजार कर रहे हैं।इसी बीच न्यू माॅम आलिया की एक प्यारी सी तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को आलिया की बहन शाहीन भट्ट ने शेयर किया है।
19 Nov, 2022 08:39 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी लाइफ के बेस्ट फेज को एंजाॅय कर रही हैं। 6 नवंबर को उन्होंने रणबीर कपूर के साथ अपनी पहले बच्चे का स्वागत किया। आलिया एक प्यारी सी बेटी की मां बनी। नए माता-पिता ने अभी तक अपने मंचकिन की ना तो झलक शेयर की है और ना ही नाम का खुलासा किया है। फैंस बेसब्री से कपूर खानदान की प्रिसेंस की झलक का इंतजार कर रहे हैं।
इसी बीच न्यू माॅम आलिया की एक प्यारी सी तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को आलिया की बहन शाहीन भट्ट ने शेयर किया है। कैमरे का एंगल नीचे से रखा गया है, जिसमें पीछे आसमान नजर आ रहा है। सामने आई तस्वीर में आलिया बहन के साथ खुले आसमान के नीचे मिलियन डॉलर स्माइल देती दख रही हैं।
तस्वीर में आलिया टाई-डाई टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं और उनके बाल बन में बंधे हुए हैं। दूसरी ओर, शाहीन खुले बालों वाली नारंगी जैकेट पहने नजर आ रही हैं। आलिया-शाहीन की ये तस्वीर जिंदगी से भरा हुआ है और उनके चेहरे की खुशी अलग ही मैसेज दे रही है। इसके साथ शाहीन ने हार्ट और ड्रम इमोजी शेयर की है यानी प्यार और जश्न का माहौल इस समय घर में है।
शाहीन की यह तस्वीर बता रहा है कि इस समय भट्ट और कपूर परिवार में खुशियां छाई हुई हैं।बेबी के आने के बाद से घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है।
रणबीर आलिया ने इस साल की शुरुआत में अप्रैल में शादी की थी।जून में उन्होंने आलिया ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की। वहीं नवंबर की शुरुआत में कपल एक प्रिसेंस के मम्मी पापा बन गए।