main page

हार्ट अटैक ने ली एक और जान: स्टेज पर परफॉर्म करते-करते दुनिया से चले गए ओडिया सिंगर मुरली महापात्रा, फैंस को आई केके की याद

Updated 04 October, 2022 09:00:43 AM

बी-टाउन से एक बार फिर दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई हैं। खबर हैं कि फेमस ओड़िया सिंगर मुरली महापात्रा का निधन हो गया है। मुरली महापात्रा की ओडिशा के कोरापुट में दुर्गा पूजा सांस्कृतिक कार्यक्रम में परफॉर्मेंस देने के दौरान स्टेज पर मौत हुई। उनके निधन की जानकारी सिंगर के परिवार ने दी। सिंगर मुरली महापात्रा  के भाई बिभूति प्रसाद महापात्रा ने बताया कि ओड़िया सिंगर की रविवार रात को हार्ट अटैक से मौत हुई।

मुंबई: बी-टाउन से एक बार फिर दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई हैं। खबर हैं कि फेमस ओड़िया सिंगर मुरली महापात्रा का निधन हो गया है। मुरली महापात्रा की ओडिशा के कोरापुट में दुर्गा पूजा सांस्कृतिक कार्यक्रम में परफॉर्मेंस देने के दौरान स्टेज पर मौत हुई।

Bollywood Tadka

उनके निधन की जानकारी सिंगर के परिवार ने दी। सिंगर मुरली महापात्रा  के भाई बिभूति प्रसाद महापात्रा ने बताया कि ओड़िया सिंगर की रविवार रात को हार्ट अटैक से मौत हुई। उनकी तबीयत पहले से ठीक नहीं थी।

Bollywood Tadka

 

जानकारी के मुताबिक महापात्रा की तबीयत ठीक नहीं थी और जयपुर शहर(ओडिशा) में वह चार गानों को गाने के बाद अचानक मंच पर ही कुर्सी पर बैठ गए। उन्हें हाॅस्पिटल ल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Bollywood Tadka

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुरली महापात्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पटनायक ने ट्वीट कर लिखा-'लोकप्रिय गायक मुरली महापात्रा के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उनकी मधुर आवाज हमेशा श्रोताओं के दिलों में आनंद का भाव उत्पन्न करती रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है।'

Bollywood Tadka

केके की भी लाइव परफॉर्मेंस के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

मुरली महापात्रा के निधन ने सी साल कोलकाता के होटल में आयोजित कंसर्ट में केके (कृष्णकुमार कुन्नथ)की मौत की याद दिला दी। केके की भी लाइव कंसर्ट के दौरान तबीयत खराब हो गई थी। कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर केके को भी हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उनका निधन हो गया था। केके के अचानक निधन से हर कोई चौंक गया था।

Content Writer: Smita Sharma

Murali Mohapatrapasses AwayOdia singercollapsesperformingstageKKBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...