main page

फैंस को एक और बड़ा झटकाः म्यूजिक डायरेक्टर वनराज भाटिया का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों से थे पीड़ित

Updated 07 May, 2021 11:16:48 AM

फैंस के लिए हाल ही में एक और बुरी खबर सामने आई है। दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर वनराज भाटिया का निधन हो गया है। उनका निधन मुंबई स्थित उनके आवास में हुआ है। वह 93 साल के थे। उनके निधन से न सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी बड़ा झटका लगा है। स्टार्स से लेकर फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 93 साल के वनराज पिछले काफी समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। वह इन दिनों मुंबई में अकेले अपने हाउस हेल्प के साथ रह रहे थे।

बॉलीवुड तड़का टीम. फैंस के लिए हाल ही में एक और बुरी खबर सामने आई है। दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर वनराज भाटिया का निधन हो गया है। उनका निधन मुंबई स्थित उनके आवास में हुआ है। वह 93 साल के थे। उनके निधन से न सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी बड़ा झटका लगा है। स्टार्स से लेकर फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Bollywood Tadka


93 साल के वनराज पिछले काफी समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। वह इन दिनों मुंबई में अकेले अपने हाउस हेल्प के साथ रह रहे थे।

Bollywood Tadka


वनराज ने अपने करियर में ‘मंथन’, ‘भूमिका’, ‘जाने भी दो यारों’, ’36 चौरंगी लेन’ और ‘द्रोहकाल’ जैसी हिंदी फिल्मों में संगीत दिया था, जिससे वह काफी लोकप्रिय हुए। 1988 में टीवी पर रिलीज हुई फिल्म ‘तमस’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। इसके अलावा सृजनात्मक व प्रयोगात्मक संगीत के लिए 1989 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। साल 2012 में पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

Content Writer: suman prajapati

music directorVanraj Bhatiapassed awayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...