main page

25 जुलाई 2022 को रिलीज होने वाला है लाल सिंह चड्ढा के तुर कलेयां गाने का मोस्ट अवेटेड म्यूजिक वीडियो

Updated 23 July, 2022 12:54:08 PM

फिल्म लाल सिंह चड्ढा के गाने ''कहानी'' का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज करने के बाद, मेकर्स 25 जुलाई 2022 को तुर कलेयां गाने का शानदार म्यूजिक वीडियो रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्म लाल सिंह चड्ढा के गाने 'कहानी' का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज करने के बाद, मेकर्स 25 जुलाई 2022 को तुर कलेयां गाने का शानदार म्यूजिक वीडियो रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह म्यूजिक वीडियो फिल्म के सबसे लंबे शॉट सीक्वेंस में से एक है। यह वीडियो भारत के सबसे खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट किया गया है।

इस गाने को अरिजीत सिंह, शादाब फरीदी और अल्तमश फरीदी द्वारा गाया गया हैं,  वहीं गाने का कंपोजीशन प्रीतम और लीरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य के हैं। जबकि गाने के ऑडियो वर्जन को देश भर में खूब पंसद किया जा रहा है। 'तुर कलेयां' लाल सिंह चड्ढा की यात्रा में एक अहम भूमिका निभाता है। यह गीत लाल के सेल्फ-लव और खुद को खोजने की ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी को दर्शाता है।

बता दें, कुछ दिन पहले लॉन्च हुए कहानी के म्यूजिक वीडियो को दर्शकों ने खूब सराहा है। दर्शकों ने न केवल सीन्स का आनंद लिया बल्कि इस वर्जन के लिए सोनू निगम के आवाज की भी काफी सराहना की हैं।
 
इस बीच कुछ दिन पहले लॉन्च हुए कहानी के म्यूजिक वीडियो को दर्शकों ने खूब सराहा। दर्शकों ने न केवल दृश्यों का आनंद लिया बल्कि इस संस्करण के लिए सोनू निगम के गायन की भी सराहना की।

आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं। ये फिल्म  फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक है। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है।

Content Writer: Jyotsna Rawat

music videoLaal Singh Chaddhasong Tur Kaleyanrelease on July 25लाल सिंह चड्ढा

loading...