main page

Sushant Case: उठ गया पर्दा, सुशांत के सुसाइड के वक्त नजर आई संदिग्ध महिला रिया चक्रवर्ती की है करीबी

Updated 17 August, 2020 04:48:52 PM

सुशांत सिंह केस में पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर के सुसाइड के दौरान एक संदिग्ध महिला उनकी बिल्डिंग से जाती हुई दिखाई थी, लेकिन अभी तक उस महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो अब उस मिस्ट्री गर्ल का पता चल गया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह केस में पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर के सुसाइड के दौरान एक संदिग्ध महिला उनकी बिल्डिंग से जाती हुई दिखाई थी, लेकिन अभी तक उस महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो अब उस मिस्ट्री गर्ल का पता चल गया है। 

Bollywood Tadka
सूत्रों के मुताबिक, वीडियो में जिस मिस्ट्री गर्ल की बात की जा रही थी वो रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती की फ्रेंड जमीला हैं और वो सुशांत की मौत की खबर सुनकर प्रियंका खेमानी और महेश शेट्टी संग उनके घर पहुंचीं थीं।

Bollywood Tadka
पुलिस ने उस वक्त उसे अंदर जाने नहीं दिया था। जिसके कारण जमीला सुशांत के स्टाफ से ही मिलकर निकल गई थीं। वीडियो में लड़की ब्लू और व्हाइट कलर के कपडों में नजर आई थी। वीडियो में ये भी पता चला है कि जब वह व्यक्ति लौटता है तो उसके हाथ से वह काला बैग गायब नजर आता है।

Bollywood Tadka
इस मामले में सुशांत के वकील का कहना था कि अगर उस वक्त कोई व्यक्ति उस लड़की से बात कर रहा है और वो गायब हो जाती है तो अवश्य वो कोई संदिग्ध ही है। उसका पता लगाना जरूरी है। अब मिली जानकारी के मुताबिक यही कहा जा रहा है कि वो लड़की रिया के भाई शौविक की फ्रेंड जमीला ही है। 

Bollywood Tadka

बता दें सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून को बांद्रा में निधन हो गया था। सुशांत की मौत के बाद उनकी डेड बॉडी पंखे पर लटकी हुई मिली थी। लोगों का मानना है कि सुशांत सिंह ने आत्महत्या नहीं की है, उनका मर्डर हुआ है। पुलिस से लेकर सीबीआई मामले की जांच कर रही है। अब देखना ये होगा कि इस मामले का असली राज क्या है।
 

 

Edited By: suman prajapati

mystery womanSushant suicidefriendRhea ChakrabortybrotherBollywood NewsBollywood News and GossipBox Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...