main page

कार से चोरी हुआ 'नागिन' फेम निया शर्मा का हैंडबैग, Tweet कर मुंबई पुलिस से मांगी मदद

Updated 29 October, 2020 12:51:03 PM

टीवी इंडस्ट्री की हाॅट एक्ट्रेस निया शर्मा काधवार को उनकी कार से हैंडबैग चोरी हो गया। ये घटना मुंबई के लोअर परेल इलाके में की है। इस घटना के बाद निया ने मुंबई पुलिस से ट्विटर पर मदद मांगी, जिसका एक्ट्रेस को तुरंत जवाब भी मिला।

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री की हाॅट एक्ट्रेस निया शर्मा काधवार को उनकी कार से हैंडबैग चोरी हो गया। ये घटना मुंबई के लोअर परेल इलाके में की है। इस घटना के बाद निया ने मुंबई पुलिस से ट्विटर पर मदद मांगी, जिसका एक्ट्रेस को तुरंत जवाब भी मिला।

Bollywood Tadka

निया ने ट्विवर पर अपने हैंडबैग की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'मुंबई पुलिस सेनापति बापट मार्ग सिग्नल। लवर परेल में मेरा हैंडबैग किसी ने कार से गायब कर दिया। कृपया मदद करें।'  

Bollywood Tadka

 

निया के ट्वीट का मुंबई पुलिस ने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने लिखा-अपना नंबर हमें मैसेज करें। हम आपको जल्द ही कॉल करते हैं।' मुंबई पुलिस के तुरंत ट्वीट का निया से जवाब दिया और उनका शुक्रिया अदा किया। 

Bollywood Tadka

बता दें निया शर्मा ने कुछ महीने पहले ही अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। निया शर्मा का बर्थडे सेलिब्रेशन काफी सुर्खियों में रहा था जिसका कारण बना था उनका बर्थडे केक। अपने बर्थडे  पर डर्टी केक काटकर एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं।

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट की बात करें तो निया आखिरी बार 'नागिन 4' में जैस्मीन भसीन, रश्मि देसाई और विजेंद्र कुमेरिया के साथ नजर आईं थी। निया ने शो में इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था। इसके अलावा  निया ने खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया की ट्रॉफी अपने नाम की थी। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो खबरें हैं कि निया  निया जल्द ही वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। 

: Smita Sharma

naagin famenia sharmahandbagstolenBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...