बी-टाउन से एख बाद एक बुरी खबर आ रही है। हाल ही में बिग बाॅस 14 फेम निक्की तंबोली बाई जतिन तंबोली और एक्ट्रेस पिया बाजपायी ने अपने भाई को खोया था। दोनों का निधन कोरोना के चलते हुआ था। वहीं अब एक और टीवी एक्टर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। ''नामकरण'' फेम जैन इमाम के कजिन भाई का कोरोना से निधन हो गया है। भाई के निधन की जानकारी जैन इमाम ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी।
05 May, 2021 11:26 AMमुंबई: बी-टाउन से एख बाद एक बुरी खबर आ रही है। हाल ही में बिग बाॅस 14 फेम निक्की तंबोली बाई जतिन तंबोली और एक्ट्रेस पिया बाजपायी ने अपने भाई को खोया था। दोनों का निधन कोरोना के चलते हुआ था। वहीं अब एक और टीवी एक्टर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। 'नामकरण' फेम जैन इमाम के कजिन भाई का कोरोना से निधन हो गया है। भाई के निधन की जानकारी जैन इमाम ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी।
एक्टर ने अपने भाई संग तस्वीरें शेयर कर लिखा-'हम अपने सबसे प्यारे और सबसे बड़े कजिन कुकू भाई यानी सईद ताकी इमाम को अलविदा कह रहे हैं। उन्होंने सबके दिलों में अपने लिए जगह बनाई। हमें अभी भी यकीन नहीं होता भाईजान कि आप इतनी जल्दी चले गए। हम सभी को विश्वास था कि आप इससे जल्दी ठीक होकर घर वापस लौट आएंगे, पर अल्लाह का कुछ और प्लान था। आप बहुत याद आओगे भाई। यह पोस्ट उस मुश्किल वक्त की याद में है जो आपने जिंदगी में हंसते हुए चेहरे के साथ सहीं।'
जैन इमाम ने आगे लिखा- 'इंडस्ट्री ने एक अच्छा लेखक, कवि, अच्छा स्पीकर और एक नेक इंसान खो दिया। अभी 10 दिन पहले ही आपने अपनी मां और हमने अपनी बड़ी अम्मी को खो दिया था। हम सोच रहे थे कि आप ठीक होकर लौट आओगे पर... करीब 300 लोग आपके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे। हम सभी परिवार वालों के अलावा आपकी राइटर टीम आपके लिए लगातार दवाइयों और अन्य चीजों की व्यवस्था कराने में जुटी रही। आपकी राइटर टीम को बहुत शुक्रिया जो उन्होंने इस मुश्किल वक्त में साथ दिया।
उन्होने आगे लिखा-'मैं उस दर्द को बयां भी नहीं कर सकता, जिससे हम सभी इस वक्त गुजर रहे हैं। पर भाई हम जानते हैं कि आप इस वक्त अच्छी और सुकून भरी जगह पर हैं और मुस्कुराते हुए जन्नत से देख रहे होंगे। जो लॉस हुआ है, उसकी भरपाई नहीं हो सकती। वह ताउम्र लड़े और आखिर तक लड़ते रहे। आप बहुत याद आओगे भाई।'
जैन इमाम के इस पोस्ट पर अली गोनी, जैस्मिन भसीन, अभिषेक कपूर, अनुष्का सेन, शरद मल्होत्रा, पूजा चोपड़ा और अविका गौर समेत कई स्टार्स उनके भाई को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।