टीवी की नायरा बहू यानि शिवांगी जोशी अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। शिवांगी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी क्यूट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं। वहीं अब एक बार फिर शिवांगी का ग्लैमरस अंदाज फैंस को देखने को मिला। दरअसल, शिवांगी शनिवार को Iconic Gold Awards 2022 में पहुंची थी जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
13 Mar, 2022 12:19 PMमुंबई: टीवी की नायरा बहू यानि शिवांगी जोशी अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। शिवांगी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी क्यूट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं। वहीं अब एक बार फिर शिवांगी का ग्लैमरस अंदाज फैंस को देखने को मिला। दरअसल, शिवांगी शनिवार को Iconic Gold Awards 2022 में पहुंची थी जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो शिवांगी लाइट ब्लू ड्रेस में गाॅर्जियस दिखीं। उनकी इस ड्रेस के साइड में एक कट था जिसमें उनकी टोन्ड लेग्स खूबसूरती से फ्लाॅन्ट हो रही थीं।
शिवांगी ने लाइट मेकअप, बल्श, काजल और ग्लोसी लुक से अपने लुक को पूरा किया था। इस दौरान शिवांगी ने हाई पोनी की थी। रेड कार्पेट पर शिवांगी ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो इन दिनों बालिका वधू 2 में आनंदी का रोल निभा रही हैं। शिवांगी आखिरी बार ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखी थीं। वह शो में नायरा का किरदार निभाकर चर्चा में आईं। शो में उनके अपोजिट मोहसिन खान थे।
फैंस को दोनों की कैमिस्ट्री को काफी आईं थी। इतना ही नहीं फैंस ने उन्हें 'कायरा' नाम भी दिया। इस सीरियल के अलावा नायरा बेगूसराय, ये है आशिकी, बेइंतहा जैसे कई सीरियलस में काम कर चुकी हैं।