main page

फाइव स्टार होटल में ड्रग्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रही थी ये एक्ट्रेस, पुलिस ने छापा मार रंगे हाथ पकड़ा

Updated 15 June, 2021 10:00:16 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने बर्थडे पर दोस्तों के साथ ड्रग्स पार्टी कर रही थी। तभी किसी ने पुलिस को खबर दे दी। खबर मिलते ही पुलिस ने देर रात छापा मार कर एक्ट्रेस और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। एक्ट्रेस की पहचान नाइरा नेहल शाह के रूप में हुई है।

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने बर्थडे पर दोस्तों के साथ ड्रग्स पार्टी कर रही थी। तभी किसी ने पुलिस को खबर दे दी। खबर मिलते ही पुलिस ने देर रात छापा मार कर एक्ट्रेस और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। एक्ट्रेस की पहचान नाइरा नेहल शाह के रूप में हुई है।

Bollywood Tadka
मामला मुंबई के सांताक्रुज पुलिस थाना इलाके का है। जहां फाइव स्टार होटल में एक्ट्रेस नाइरा नेहल शाह बर्थडे पार्टी कर रही थी। पुलिस ने रविवार-सोमवार दरम्यान छापा मारकर एक्ट्रेस को उसके दोस्तों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Bollywood Tadka
पुलिस अधिकारी ने बताया- रविवार रात करीब तीन बजे एक फाइव स्टार होटल में रेड की गई। वहां बॉलीवुड में छोटे रोल करने वाली एक्ट्रेस और उसके साथी को ड्रग्स का सेवन करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। सांताक्रुज पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सांताक्रुज पुलिस के वरिष्ठ अधिकरी ज्ञानेश्वर गनोरे को गुप्ता सूचना मिली थी कि एक बॉलीवुड एक्ट्रेस फाइव स्टार होटल में अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही है। जिसमें ड्रग्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Bollywood Tadka
इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने पार्टी में छापा मारा। पुलिस के अनुसार, नेहल शाह होटल के एक रूम में चरस ले रही थी। नेहल और उसके दोस्त आशिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों वहां पर चरस ले रहे थे। सोमवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Content Writer: Parminder Kaur

naira nehal shahbirthday partydrugsfive star hotelpolicearrestedBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...