main page

थिम्फू के साहित्य उत्सव में शिरकत करेंगे नसीर और रत्ना

Updated 10 July, 2018 11:53:56 PM

अभिनेता नसीरूद्दीन शाह और उनकी पत्नी रत्ना पाठक शाह आगामी माउंटेन इकोज साहित्योत्सव में भाग लेंगे। वे पूर्वी हिमालय की वादियों में भारतीय रंगमंच...

मुंबईः अभिनेता नसीरूद्दीन शाह और उनकी पत्नी रत्ना पाठक शाह आगामी माउंटेन इकोज साहित्योत्सव में भाग लेंगे। वे पूर्वी हिमालय की वादियों में भारतीय रंगमंच के कई पहलू पेश करेंगे। साहित्योत्सव भूटान की राजधानी थिम्फू में 23 अगस्त से शुरू हो रहा है। इसमें रत्ना रंगमंच के विभिन्न दौरों के बारे में अपनी साथी कलाकार संजना कपूर के साथ चर्चा करेंगी।  

एक अलग सत्र में वह अपने अभिनेता पति नसीरूद्दीन शाह के साथ होंगी और उम्मीद की जा रही है कि श्रोताओं के लिए यह जिंदगी का अनूठा अनुभव होगा। रत्ना और नसीर एक गोलमेज चर्चा में भी शामिल होंगे जिसमें भारत और भूटान की सिनेमा की संस्कृति पर चर्चा होगी। इसमें भूटानी फिल्मोद्योग से कुंगा तेनजिन दोरजी, तानदीन बिधा, चेनचो दोरजी, डेचेन रोदर के साथ भारतीय कलाकार जैसे वाणी त्रिपाठी और एल सोमी राय भी भाग लेंगे।

साहित्योत्सव के नौवें संस्करण में 35 सत्रों का आयोजन किया जायेगा। इनमें दुनिया भर से विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज भाग लेंगे। इसका आयोजन तीन दिन में पांच स्थानों में किया जायेगा। साहित्योत्सव ‘इंडिया भूटान फाउंडेशन’ और भारतीय साहित्यिक संस्था‘ स्याही’ की एक पहल है। इसमें भारत - भूटान संधि के 50 साल का जश्न भी मनाया जायेगा। ‘माउंटेन इकोज’ साहित्य उत्सव का समापन 25 अगस्त को होगा।      
 

:

naseer ratnanaseerratnabollywood

loading...