हॉलीवुड एक्ट्रैस नतालिया पोर्टमैन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सैक्स स्कैंडल पर खुलकर बात की। नतालिया ऑस्कर विजेता रह चुकी है। उन्होंने खुद से साथ हुई एक घटना के बारे में बताते हुए कहा कि एक हॉलीवुड निर्माता ने उनसे अपने प्राइवेट जेट प्लेन में चलने की पेशकश की थी।उस समय नतालिया को इस बात का एहसास नहीं हुआ था कि उनके साथ कुछ गलत हो सकता है।
05 Dec, 2017 04:56 PMलंदन: हॉलीवुड एक्ट्रैस नतालिया पोर्टमैन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सैक्स स्कैंडल पर खुलकर बात की। नतालिया ऑस्कर विजेता रह चुकी है। उन्होंने खुद से साथ हुई एक घटना के बारे में बताते हुए कहा कि एक हॉलीवुड निर्माता ने उनसे अपने प्राइवेट जेट प्लेन में चलने की पेशकश की थी।उस समय नतालिया को इस बात का एहसास नहीं हुआ था कि उनके साथ कुछ गलत हो सकता है। इसलिए उन्होंने इसके लिए मना नहीं किया लेकिन जब वो उस जेट प्लेन पर गईं तो उन्हें एहसास हुआ कि वहां पर सिर्फ वो खुद ही मौजूद नहीं है बल्कि जेट प्लेन पर एक बड़ा बिस्तर भी लगा हुआ है और वहां बहुत कुछ हो सकता है। अब वहां से जाने के लिए काफी देर हो चुकी थी।
नतालिया ने कहा, 'मैं ऐसा सोच रही थी कि आखिर मैंने किसी ऐसी फ्लाइट को क्यों नहीं लिया जो लोगों से भरी हुई हो और मैंने देखा कि यहां सिर्फ हम दोनों थे और प्लेन पर एक बिस्तर बनाया गया था।' हालांकि नतालिया खुशनसीब रहीं कि उनके साथ कुछ नहीं किया गया। उन्होंने आगे बताया कि शुक्र है कि निर्माता ने जवाब में न लिया। इसलिए ये कहानी इतनी आगे नहीं बढ़ी और वहीं खत्म हो गई। ये हाल ही में सामने आई अन्य हॉलीवुड की घटनाओं की तरह नहीं थी। मेरे साथ कुछ नहीं हुआ। मुझ पर किसी तरह का कोई हमला नहीं हुआ।