बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन ने 24 जनवरी की अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग अलीबाग में शादी रचाई। कपल की शादी प्राइवेट सेरेमनी रखी गई थी। कपल अब अलीबाग लौट चुका है और अपने कामों में भी लग गया है। आए दिन ये कपल अलग -अलग स्पॉट होता रहता है। हालांकि दोनों अलीबाग से लौटने के बाद कभी साथ स्पॉट नहीं
06 Feb, 2021 10:29 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन ने 24 जनवरी की अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग अलीबाग में शादी रचाई। कपल की शादी प्राइवेट सेरेमनी रखी गई थी। कपल अब अलीबाग लौट चुका है और अपने कामों में भी लग गया है। आए दिन ये कपल अलग -अलग स्पॉट होता रहता है। हालांकि दोनों अलीबाग से लौटने के बाद कभी साथ स्पॉट नहीं हुए हैं। इसी बीच शादी के बाद वरुण की दुल्हन नताशा को शुक्रवार रात फ्रेंड्स संग स्पाॅट किया गया।
दरअसल, नताशा पैपराज़ी के कैमरों में कैद हुई जब नताशा होम पोस्ट डिनर के लिए रवाना हुईं। लुक की बात करें तो न्यूली वेड नताशा रेड कलर की सिल्क में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
नताशा की इस ड्रेस के साइड पर कट था जो उनके लुक को और भी बोल्ड बना रहा है। उन्होंने बेज हील्स के साथ अपने लुक को क्लासी और एलिगेंट बनाया था। नके बाल खुले थे और उसने अपना मेकअप नेचुरल रखा था।
हाथों, पैरों में मेहंदी और व्हाइट चूड़ा उनके लुक को परफेक्ट बना रहा था। सेफ्टी के तौर पर उन्होंने ब्लू मास्क पहना हुआ था।
बता दें शादी के बाद वरुण अपनी दुल्हनिया के साथ मुंबई में ही नए घरमें रह रहे हैं। वरुण का ये बंगला जुहू में हैं जिसे उन्होंने साल 2017 में खरीदा था।
नताशा वरुण की चाइल्डहुड फ्रेंड है।
दोनों को एक दूसरे से दूर होने पर अपने प्यार की शिद्दत का एहसास हुआ था। वरुण नताशा को प्यार करते थे, लेकिन नताशा वरुण को केवल दोस्त मानती थी। इसी के चलते नताशा ने वरुण को 3-4 बार रिजेक्ट किया था। लेकिन धीरे-धीरे नताशा को प्यार का एहसास हुआ खैर अब ये कपल शादी के बंधन में बंध गया है।