बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार्स के साथ काम कर चुके नत्थू दादा का शनिवार सुबह निधन हो गया। अभी नत्थू दादा 70 वर्ष के थे। उनका निधन सुबह चार बजे के करीब छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव के पास उनके पुराने गांव रामपुर में हुआ। खबरों के मुताबिक नत्थू दादा काफी समय से बीमार चल रहे थे और काफी गरीबी में जीवन व्यतीत क
29 Dec, 2019 03:16 PMबॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार्स के साथ काम कर चुके नत्थू दादा का शनिवार सुबह निधन हो गया। अभी नत्थू दादा 70 वर्ष के थे। उनका निधन सुबह चार बजे के करीब छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव के पास उनके पुराने गांव रामपुर में हुआ। खबरों के मुताबिक नत्थू दादा काफी समय से बीमार चल रहे थे और काफी गरीबी में जीवन व्यतीत कर रहे थे।
बता दें नत्थू दादा ने 100 ज्यादा फिल्मों में काम किया। वो कद के छोटे लेकिन बड़े कलाकार थे। कई फिल्मों में काम करने के बाद भी नत्थू दादा अपनी गरीबी हालत को दूर नही कर पाए। इन दिनों वो गरीबी में पत्नी के सहारे जीवन बिता रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार नत्थू दादा ने कुछ दिनों पहले सरकार से आर्थिक मदद की मांग की थी।
नत्थू दादा ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से की थी। फिल्म में इनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। इसके बाद इन्होंने अमिताभ, शत्रुघ्न सिन्हा, शशि कपूर, धर्मेंद्र जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया। 'मेरा नाम जोकर' के अलावा दादा ने 'कस्मे वादे, 'शक्ति', 'राम बलराम', 'उड़नछू', 'खोटे सिक्के', 'टैक्सी चोर', 'अनजाने' जैसी फिल्मों में काम किया था।