main page

बंदायू रेप केसः तापसी-उर्मिला के बाद अब बिग बी की नातिन ने निकाली महिला आयोग पर भड़ास, बोलीं- कब बदल

Updated 09 January, 2021 12:16:22 PM

दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने जब से अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया है। वो अक्सर सुर्खियों में बनीं ही रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट को खूब लाइक्स मिलते हैं। अब हाल ही में नव्या ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बदायूं दुष्कर्म मामले महिला आयोग की प्रतिनिधि के बयान की आलोचन

बॉलीवुड तड़का टीम. दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने जब से अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया है। वो अक्सर सुर्खियों में बनीं ही रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट को खूब लाइक्स मिलते हैं। अब हाल ही में नव्या ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बदायूं दुष्कर्म मामले महिला आयोग की प्रतिनिधि के बयान की आलोचना की है। जिसकी वजह से वो एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।

Bollywood Tadka


दरअसल, बदायूं दुष्कर्म मामले के आरोपियों के ऊपर लोगों का गुस्सा फूटा हुआ है और वे लगातार इस केस में न्याय की मांग कर रहे हैं। इसी बीच महिला आयोग की एक प्रतिनिधि चंद्रमुखी देवी ने रेप पीड़िता को ही इस घटना की दोषी ठहरा दिया। उन्होंने अपने बयान में कहा था- 'अगर उन पर किसी का दबाव भी था तब भी एक महिला को समय का ध्यान रखना चाहिए और उन्हें लेट बाहर नहीं निकलना चाहिए था। मुझे लगता है अगर पीड़िता अकेले नहीं जाती या परिवार के किसी व्यक्ति के साथ गई होती। तो उसे बचाया जा सकता था।'

Bollywood Tadka

 

चंद्रमुखी के इस बयान पर लोग और भड़क उठे और उनकी जमकर आलोचना होने लगी। वहीं बॉलीवुड के कई सेलिब्रेटीज ने भी उनके इस बयान की खूब निंदा की है। वहीं अब प्रतिनिधि की इस बात पर नव्या ने भी नाराजगी जाहिर की है। 

Bollywood Tadka


नव्या नवेली ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ' कब बदलेगा ये सब। नेशनल वीमेन कमीशन ने कहा कि अगर बंदायू रेप विक्टिम बाहर नहीं गई होती तो वो सेफ होती।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

बता दें नव्या नवेली नंदा ने अभी कुछ दिनों पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक किया है। इसे सार्वजनिक करने के बाद नव्या की फैन फॉलोविंग में काफी इजाफा हुआ है। उनके हर पोस्ट को फैंस सोशल साइट्स पर आते ही खूब लाइक करते हैं।
 

 

: suman prajapati

Amitabh bachchangranddaughternavya naveli nandaangryNCW memberBadaun rape caseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...