main page

इस एक्टर के बेटे के साथ दिखी थी बिग बी की नातिन, मिस्ट्री ब्वॉय का हुआ खुलासा!

Updated 13 July, 2017 02:26:15 PM

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा बीते दिनों जुहू के पीवीआर में मिस्ट्री ब्वॉय के साथ स्पॉट हुई थी। जैसे ही दोनों मूवी देखकर बाहर निकले

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा बीते दिनों जुहू के पीवीआर में मिस्ट्री ब्वॉय के साथ स्पॉट हुई थी। जैसे ही दोनों मूवी देखकर बाहर निकले तो फोटोग्राफर्स उनके फोटो क्लिक करने शुरु कर दिए और वह दोनों उनको देखकर अपना मुंह छुपाने लगे। जब नव्या कार में बैठेने लगी तो नव्या मुस्कराती नजर आईं। लेकिन अब पता चला है कि यह मिस्ट्री ब्वॉय कोई और नहीं बल्कि जावेद जाफरी का बेटा मिजान है। 

Bollywood Tadka

खबरों की मानें तो नव्या और मिजान दोनों एक ही फ्रैंड सर्कल के हैं। दोनों बीते कुछ वक्त से एक-दूसरे को जानते हैं और एक दूसरे के साथ रहना पसंद करते हैं। दरअसल, नव्या मुंबई कुछ वक्त के लिए ही आती हैं और इसके बाद उन्हें वापस पढ़ाई के लिए यूएस जाना पड़ता है।

Bollywood Tadka 

बता दें कि जावेद जाफरी का बेटा मिजान भी बॉलीवुड में आने की कोशिश कर रहा है। जावेद की फैमिली लाइमलाइट से दूर ही रहती है, लेकिन पिछले दिनों उनकी बेटी अलाविया काफी चर्चा में थीं। 

Bollywood Tadka

:

navya navelijaved jaffreyMeezan

loading...