एक्ट्रेस नयनतारा और डायरेक्टर विग्नेश शिवन ने 9 जून को शादी के बंधन में बंधे थे। कपल इन दिनों थाइलैंड में हनीमून एंजॉय कर रहा है। नयनतारा और विग्नेश की वहां से कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।
27 Jun, 2022 11:56 AMमुंबई. एक्ट्रेस नयनतारा और डायरेक्टर विग्नेश शिवन ने 9 जून को शादी के बंधन में बंधे थे। कपल इन दिनों थाइलैंड में हनीमून एंजॉय कर रहा है। नयनतारा और विग्नेश की वहां से कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।
तस्वीरों में नयनतारा व्हाइट टॉप और डेनिम जींस में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और पोनी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में नयनतारा स्टाइलिश लग रही है।
वहीं विग्नेश ऑफ व्हाइट शर्ट और क्रीम पैंट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। नयनतारा और विग्नेश एक-साथ खूब जच रहे हैं। दोनों में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें नयनतारा और विग्नेश ने 6 साल एक-दूसरे को डेट किया। 9 जून को दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए।
काम की बात करें तो नयनतारा बहुत जल्द फिल्म 'जवान' में नजर आने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'गॉडफादर' में भी नजर आएगी।