साउथ इंडस्ट्री में लेडी सुपरस्टार के नाम से फेमस नयनतारा ने बीते दिनों ही पति विग्नेश शिवन संग जुड़वां बच्चों का स्वागत किया। कपल सेरोगेसी के जरिए जुड़वा बेटों का पेरेंट्स बना। शादी के महज चार महीने के अंदर और सरोगेसी के माध्यम से पेरेंट्स बनने के कारण दोनों पर कई तरह के सवाल उठे। राज्य सरकार ने भी नयनतारा और विग्नेश के खिलाफ कार्रवाई करने की बात की थी। अब इस केस में एक नया खुलासा हुआ है जो चौंकाने वाला है। कपल ने तमिलनाडु हेल्थ डिपार्टमेंट को एक एफिडेविट सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी शादी
17 Oct, 2022 03:00 PM
मुंबई: साउथ इंडस्ट्री में लेडी सुपरस्टार के नाम से फेमस नयनतारा ने बीते दिनों ही पति विग्नेश शिवन संग जुड़वां बच्चों का स्वागत किया। कपल सेरोगेसी के जरिए
जुड़वा बेटों का पेरेंट्स बना।
शादी के महज चार महीने के अंदर और सरोगेसी के माध्यम से पेरेंट्स बनने के कारण दोनों पर कई तरह के सवाल उठे। राज्य सरकार ने भी नयनतारा और विग्नेश के खिलाफ कार्रवाई करने की बात की थी। अब इस केस में एक नया खुलासा हुआ है जो चौंकाने वाला है।
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने बच्चों के जन्म को लेकर सवाल उठाते हुए इस मामले में कपल से सफाई की मांग करने का आदेश दिया था। कपल ने तमिलनाडु हेल्थ डिपार्टमेंट को एक एफिडेविट सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी शादी 6 साल पहले ही रजिस्टर्ड हो चुकी थी। दोनों ने बतौर प्रूफ मैरिज सर्टिफिकेट दिया है।
इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि नयनतारा और विग्नेश के बच्चों की सरोगेट मदर एक्ट्रेस की रिश्तेदार हैं। यह महिला यूएई में रहती हैं। इतना ही नहीं कार्रवाई में यह भी पता लगा लिया है कि कपल के जुड़वां बच्चों का जन्म चन्नई के एक हाॅस्टिपल में हुआ था।
बता दें कि 2021 के सरोगेसी एक्ट के अनुसार कोई भी कपल जिसे सरोगेसी की जरूरत है उसकी शादी को पांच साल या उससे अधिक होना चाहिए। सरोगेट महिला कपल का करीबी होना चाहिए। ऐसे में नयनतारा और विग्नेश ने नियमों का पालन किया है।
गौरतलब है कि इसी साल 9 जून को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी बड़े ही भव्य तरीके से संपन्न हुई थी। 9 अक्टूबर को विग्नेश शिवन ने ट्विटर पर बच्चे कई कई तस्वीरें शेयर की थीं। इसमें उन्होंने फैन्स को खुशखबरी दी थी कि उन्हें जुड़वा बेटे हुए हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा था- नयन और मैं अम्मा और अप्पा बन गए हैं। हमें जुड़वा बेटे हुए हैं। हमारी सभी दुआएं और हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद, इन दो जुड़वा बेटों के रूप में मिला है। अब आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। उईर और उलगम। जिंदगी और भी खूबसूरत लग रही है।