main page

शादी के 4 महीने बाद सरोगेसी से जुड़वां बच्चों की मां बनी नयनतारा पर उठे कई सवाल, अब सरकार करेगी मामले की जांच

Updated 11 October, 2022 08:51:11 AM

साउथ सुपरस्टार नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन के घर हाल ही में नन्हें बच्चों की किलकारी गूंजी। शादी के 4 महीने बाद कपल ने दो प्यारे से बेटों का स्वागत किया। रविवार 9 अक्टूबर को कपल ने इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया। दोनों के फैंस इस सरप्राइज के बाद खुश हो गए थे और उन्हें बधाइयां दे रहे थे। हालांकि सोशल मीडिया पर इस स्टार कपल के शादी के चार महीनों के बाद ही बच्चे होने पर सवाल उठने लगे हैं।

मुंबई: साउथ सुपरस्टार नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन के घर हाल ही में नन्हें बच्चों की किलकारी गूंजी। शादी के 4 महीने बाद कपल ने दो प्यारे से बेटों का स्वागत किया। रविवार 9 अक्टूबर को कपल ने इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया। दोनों के फैंस इस सरप्राइज के बाद खुश हो गए थे और उन्हें बधाइयां दे रहे थे। हालांकि सोशल मीडिया पर इस स्टार कपल के शादी के चार महीनों के बाद ही बच्चे होने पर सवाल उठने लगे हैं।

Bollywood Tadka

दरअसल, कपल ने सेरोगेसी के एक दो प्यारे से बेटों का स्वागत किया। ऐसे में ट्विटर पर सरोगेसी और अडॉप्शन को लेकर भी बहस छिड़ गई थी। कई यूजर्स का कहना था कि नयनतारा ने सरोगेसी का रास्ता अपनाकर सही नहीं किया। अब इस मामले में सरकार भी जुड़ गई है। 

Bollywood Tadka

नयनतारा की ट्विन बच्चों को लेकर अब सरकार में शक पैदा हो गया है। नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या उन्होंने सरोगेसी के प्रोसेस के सही नियमों का पालन किया था। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने कहा है कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं। सुब्रमण्यम ने कहा- 'इस मामले में जांच की जाएगी और सरकार कपल से जवाब भी मांगेगी।

Bollywood Tadka

सरोगेसी अपने आप में ही बड़ा बहस का मुद्दा है लेकिन कानून लोगों को सरोगेसी का सहारा लेने की तभी इजाजत देता है जब वो 21 वर्ष से अधिक और 36 वर्ष से कम आयु के हों। इसमें भी परिवार की मंजूरी ली जाती है।' इस मामले में कानूनी एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ विशेष मामलों के अलावा जनवरी 2022 से देश में सरोगेसी गैरकानूनी करार दिया गया है। 

Bollywood Tadka

अभी देखना होगा कि क्या भारत में किसी भी कपल के लिए सरोगेसी का रास्ता शादी के पांच सालों बाद ही अपनाने का नियम है या नहीं। अभी तमिलनाडु सरकार का कहना है कि वह इसकी जांच कर रहे हैं कि क्या नयनतारा या विग्नेश ने सरोगेसी के जरिए बच्चे पैदा करने के रूल्स का पालन किया है या फिर उनका उल्लंघन किया गया।


9 अक्टूबर को  विग्नेश शिवन ने इंस्टाग्राम पर नयनतारा और अपने पेरेंट्स बनने का ऐलान किया था। उन्होंने अपने लाडलों की तस्वीरें शेयर की थीं। दोनों बेटों के नन्हें पैरों को चूमते हुए नयनतारा और विग्नेश शिवन बेहद खुश नजर आ रहे थे। तस्वीरें शेयर कर विग्नेश ने लिखा-नयन और मैं आज अम्मा और अप्पा बन गए हैं। हमें ट्विन बेटे हुए हैं। हमारी सारी दुआओं, हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद मिलकर हमें हमारे दोनों बच्चों के रूप में मिल है। आप सभी की दुआएं हमें चाहिए। उईर और उलगम।

Bollywood Tadka


गौरतबल है कि नयनतारा 9 जून 2022 को विग्नेश शिवन ने चेन्नई में शादी की थी।दोनों की धूमधाम से हुई शादी की ढेरों फोटोज वायरल भी हुई थीं. इस शादी में सुपरस्टार शाहरुख खान, विजय सेतुपती, ए आर रहमान और डायरेक्टर एटली संग कई बड़े सितारे भी पहुंचे थे।

Content Writer: Smita Sharma

NayantharaVignesh ShivanTroubleSurrogacyTwin BoysUyirUlagamBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...