main page

ऋषि कपूर के लिए नीतू और रणबीर ने रखी प्रार्थना सभा, सामने आई तस्वीर

Updated 03 May, 2020 05:15:44 PM

बॉलीवुड के अभिनेता ऋषि कपूर 30 अप्रैल को दुनिया से विदा हो गए। फिल्म इंडस्ट्री और फैन्स में उनके जाने के गम अब भी है। वहीं ऋषि कपूर की पत्नी नीतू और बेटे रणबीर कपूर ने उनके लिए आज प्रार्थना सभा रखी। रणबीर कपूर और नीतू कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में दोनों ऋषि कपूर की फूलों चढ़ी तस्वीर के साथ बैठे हैं। रणबीर कपूर ने सफेद कुर्ता-पायजामा और संतरी रंग की पगड़ी पहनी है

मुंबईः बॉलीवुड के अभिनेता ऋषि कपूर 30 अप्रैल को दुनिया से विदा हो गए। फिल्म इंडस्ट्री और फैन्स में उनके जाने के गम अब भी है। वहीं ऋषि कपूर की पत्नी नीतू और बेटे रणबीर कपूर ने उनके लिए आज प्रार्थना सभा रखी। रणबीर कपूर और नीतू कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में दोनों ऋषि कपूर की फूलों चढ़ी तस्वीर के साथ बैठे हैं। रणबीर कपूर ने सफेद कुर्ता-पायजामा और संतरी रंग की पगड़ी पहनी है तो वहीं नीतू सफेद सूट में हैं।

 

बता दें कि लॉकडाउन के चलते ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में परिवार समेत बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ स्टार्स शामिल हुए थे। वहीं उनकी बेटी दिल्ली में होने की वजह से अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थी। हालांकि अब रिद्धिमा मुंबई पहुंच गई हैं। रिद्धिमा रोड से ट्रेवल कर शनिवार रात मुंबई पहुंची हैं। नीतू ने ऋषि कपूर की एक फोटो शेयर कर लिखा कि अब उन दोनों की कहानी का अंत हो गया है। बता दें कि ऋषि कपूर (67) साल के थे और दो साल से कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से जूझ रहे थे, 29 अप्रैल की रात सांस की तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल में 30 अप्रैल की सुबह आखिरी सांस ली।

: Seema Sharma

Actor Rishi Kapoorpassed awayprayer meetingRanbir KapoorNeetu Kapoordaughter Riddhimalockdown

loading...