main page

42 साल पहले रणबीर-आलिया की तरह की ऋषि-नीतू जी ने छलकाए थे जाम, मम्मी-पापा की सगाई वाले दिन शुरू हुए थे लाडले के शगन

Updated 15 April, 2022 03:11:25 PM

बाॅलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब पति पत्नी बन चुके हैं। कपल ने 14 अप्रैल को शादी की। कपल चार फेरे लेकर एक दूजे का हुआ। शादी में कपूर और भट्ट परिवार खुशी-खुशी शामिल हुआ था। वहीं शादी के दौरान दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की कमी बेहद खली। ऋषि कपूर की इच्छा थी कि वह अपने बेटे को घोड़ी चढ़ता देखें लेकिन एक्टर की ये विश अधूरी रह गए। ऋषि जी 30 अप्रैल साल 2020 में दुनिया को अलविदा कह गए। लेकिन क्या आपको पता है कि रणबीर और आलिया की शादी का सेलिब्रेशन काफी हद तक ऋषि कपूर और नीतू कपूर के वेडिंग

मुंबई: बाॅलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब पति पत्नी बन चुके हैं। कपल ने 14 अप्रैल को शादी की। कपल चार फेरे लेकर एक दूजे का हुआ। शादी में कपूर और भट्ट परिवार खुशी-खुशी शामिल हुआ था। वहीं शादी के दौरान दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की कमी बेहद खली।

Bollywood Tadka

ऋषि कपूर की इच्छा थी कि वह अपने बेटे को घोड़ी चढ़ता देखें लेकिन एक्टर की ये विश अधूरी रह गए। ऋषि जी 30 अप्रैल साल 2020 में दुनिया को अलविदा कह गए। लेकिन क्या आपको पता है कि रणबीर और आलिया की शादी का सेलिब्रेशन काफी हद तक ऋषि कपूर और नीतू कपूर के वेडिंग सेलिब्रेशन से मिलता जुलता था। 

Bollywood Tadka

मम्मी-पापा के सगाई के दिन शुरू हुईं रस्में

रणबीर और आलिया की शादी के फंक्शन 13 अप्रैल से शुरू हुए थे। इस दिन आलिया के हाथों में रणबीर के नाम की मेहंदी रची थी। वहीं करीब 43 साल पहले इसी दिन  ऋषि कपूरऔर नीतू कपूर की सगाई हुईं थी। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि कपूर फैमिली के लिए 13 अप्रैल का दिन शगनों का दिन है।

Bollywood Tadka

आफ्टर पार्टी भी थी एक-जैसी 

आलिया और रणबीर ने शादी के बाद परिवार और दोस्तों संग खुशियां मनाई थीं। साथ ही दोनों मिलकर आफ्टर पार्टी में जमकर नाचे।रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी सेलिब्रेशन में जाम भी छलके और न्यूली वेड कपल ने शैम्पेन पी। पार्टी से आलिया और रणबीर के कई तस्वीर वायरल हुईं। तस्वीरों में दोनों को साथ में चियर्स करते और शैम्पेन पीते दिखे।

Bollywood Tadka

ऐसा कुछ नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने अपनी शादी में भी किया था जिसकी तस्वीर अब काफी वायरल हो रही है। पुरानी तस्वीर में ऋषि और नीतू को अपनी शादी पर ड्रिंक लिए बैठे देखा जा सकता है। तस्वीर में नीतू कपूर दुल्हन के जोड़े में हैं। वहीं ऋषि कपूर सेहरा बांधे हैं। दोनों अपनी ड्रिंक्स को हाथ में लिये चियर्स करते दिख रहे हैं। ऋषि कपूर और नीतू कपूर 22 जनवरी 1980 में शादी के बंधन में बंधे थे। फैंस इस तस्वीर को देख काफी भावुक हो रहे हैं।

Content Writer: Smita Sharma

NeetuRishi Kapoorwedding celebrationsimilarRanbir kapoorAlia BhattBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...