बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर के पास सातवें आसमान पर होने की तमाम वजहें हैं। एक्ट्रेस जल्द ही दादी बनने वाली हैं। इस साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही अपने पहले बच्चे का दुनिया स्वागत करेंगे। वहीं, आज नीतू कपूर का बर्थडे है। एक्ट्रेस अपने 64वें बर्थडे को
08 Jul, 2022 02:19 PMमुंबई. बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर के पास सातवें आसमान पर होने की तमाम वजहें हैं। एक्ट्रेस जल्द ही दादी बनने वाली हैं। इस साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही अपने पहले बच्चे का दुनिया स्वागत करेंगे। वहीं, आज नीतू कपूर का बर्थडे है। एक्ट्रेस अपने 64वें बर्थडे को अपनी फैमिली के साथ लंदन में सेलिब्रेट कर रही हैं। वहां से हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बर्थेडे सेलिब्रेशन की खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं।
नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई इंस्टा स्टोरीज में देखा जा सकता है कि उनकी बेटी रिद्धिम, दामाद भरत और अन्य पारिवारिक सदस्यों ने एक्ट्रेस का बर्थडे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
नीतू ने देर रात केक काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। नीतू और भरत ने मां के बर्थडे में खूब महफिल जमाई।
इसके अलावा नीतू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह बेटी और दामाद के साथ नजर आ रही है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-परिवार जो आपको SMILE की वजह देता है।
फैंस नीतू के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
वहीं, काम की बात करें तो नीतू कपूर को हाल ही में फिल्म जुग जुग जीयो में देखा गया था, जिसमें वह वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर के साथ नजर आईं। फिल्म को दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला।