शोमैन राज कपूर के बेटे और ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का 9 फरवरी को निधन हो गया है। राजीव कपूर ने 58 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। राजीव कपूर का निधन हार्ट अटैक से हुआ। इस दुखद खबर की पुष्टि दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने की। उन्होंने कहा-मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव
09 Feb, 2021 02:56 PMमुंबई: शोमैन राज कपूर के बेटे और ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का 9 फरवरी को निधन हो गया है। राजीव कपूर ने 58 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। राजीव कपूर का निधन हार्ट अटैक से हुआ। इस दुखद खबर की पुष्टि दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने की।
उन्होंने कहा-'मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव खो दिया है। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की मगर बचा नहीं सके। मैं अभी हॉस्पिटल में ही हूं और उनकी डेड बॉडी मिलने का इंतजार कर रहा हूं। राजीव कपूर के निधन की खबर से पूरे बाॅलीवुड और कपूर परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। स्टार्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर राजीव कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।'
नीतू कपूर
राजीव कपूर के निधन पर उनकी भाभी यानि दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की पत्नी ने इंस्टा पर तस्वीर शेयर कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने तस्वीर के साथ RIP लिखा।
करीना कपूर
चाचा राजीव के निधन पर करीना ने शेयर की ये तस्वीर।
लता मंगेशकर
स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भी राजीव कपूर के निधन पर शोक जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-'मुझे अभी पता चला कि राज कपूर साहब के छोटे बेटे, गुनी एक्टर राजीव कपूर का स्वर्गवास हो गया। सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। यही मेरी प्रार्थना है।'
अनिल शर्मा
डायरेक्टर अनिल शर्मा ने लिखा- 'राज कपूर के छोटे बेटे चिम्पू कपूर (राजीव कपूर का निकनेम) के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को शक्ति। मधुर भंडारकर ने लिखा- एक्टर और डायरेक्टर राजीव कपूर के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। पूरे कपूर परिवार को मेरी दिली संवेदनाएं।'
मधुर भंडारकर
मधुर भंडारकर ने लिखा-'एक्टर और निर्देशक राजीव कपूर के निधन से दुखी, पूरे कपूर परिवार को मेरी तरफ से संवेदना।'
पायल घोष
नील नितिन मुकेश
तुषार कपूर
'राम तेरी गंगा मैली' से मिली थी पहचान
बता दें कि राजीव कपूर ने राज कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में साल 1985 में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कुछ ही फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने ऋषि कपूर के लीड रोल वाली फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' का डायरेक्शन भी किया था।