बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर पिछले 5 महीने से अमेरिका में अपना इलाज करवा रहे हैं। अटकलें लगाई जा रही थीं कि ऋषि अमेरिका में अपना इलाज कराने के बाद भारत लौट सकते हैं। वहीं उन्होंने खुद इन अटकलों पर विराम लगा दिया थी। उनका ट्रीटमेंट अभी चल रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और रणधीर कपूर ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे। नीतू ने करिश्मा और रणधीर संग तस्वीर शेयर की है।
19 Mar, 2019 03:00 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर पिछले 5 महीने से अमेरिका में अपना इलाज करवा रहे हैं। अटकलें लगाई जा रही थीं कि ऋषि अमेरिका में अपना इलाज कराने के बाद भारत लौट सकते हैं। वहीं उन्होंने खुद इन अटकलों पर विराम लगा दिया थी। उनका ट्रीटमेंट अभी चल रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और रणधीर कपूर ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे। नीतू ने करिश्मा और रणधीर संग तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया है-The bestest brothers ever 💕 their conversation is only food though 🙈🤪🙄 #family #bond #forever।' नीतू द्वारा शेयर की गई तस्वीर अस्पताल के अंदर ली गई है। इसमें ऋषि हॉस्पिटल के बेड पर बैठे नजर आ रहे है। पीछे ऑक्सिजन सिलेंडर भी नजर आ रहा है। ये हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट के दौरान की फोटो है।
बता दें कि ये हॉस्पिटल के अंदर से ऋषि कपूर की पहली फोटो है। इससे पहले ऋषि की कई और भी फोटो सामने आ चुकी हैं, हालांकि वो हॉस्पिटल के अंदर की नहीं थीं। करिश्मा और रणधीर के अलावा, शाहरुख खान-गौरी खान, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा जोनस, सोनाली बेंद्रे बहल, अनुपम खेर जैसे बॉलीवड सेलेब्स ऋषि कपूर से मिलने के लिए न्यूयॉर्क जा चुके हैं।