main page

दिवंगत पति को याद कर फिर इमोशनल हुईं नीतू कपूर, ऋषि की फोटो शेयर कर बोलीं-आपका शोर याद आता है, यहां बहुत खामोशी

Updated 09 October, 2022 05:03:15 PM

इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर रहे ऋषि कपूर दो साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। भले ही आज वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन चाहने वाले उन्हें हर खास मौके पर याद करते रहते हैं। वहीं नीतू कपूर अपने दिवंगत पति को हमेशा अपने दिल में बसाए हुए हैं। हाल ही में एक्टर की याद में एक्ट्रेस ने ऋषि की याद में एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसे देख फैंस भी भावुक हो गए। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर रहे ऋषि कपूर दो साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। भले ही आज वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन चाहने वाले उन्हें हर खास मौके पर याद करते रहते हैं। वहीं नीतू कपूर अपने दिवंगत पति को हमेशा अपने दिल में बसाए हुए हैं। हाल ही में एक्टर की याद में एक्ट्रेस ने ऋषि की याद में एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसे देख फैंस भी भावुक हो गए। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 


नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि की एक फोटो शेयर की, जिसमें वह होंठों पर उंगली रखे और आंखें बंद किए नजर आ रहे हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आपका शोर याद आता है, यहां बहुत खामोशी है।' एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है और उन्हें स्ट्रांग रहने के लिए कह रहे हैं।

 

बता दें, ऋषि कपूर का 30 अप्रैल, 2020 को निधन हो गया था। वो ल्यूकेमिया नाम की बीमारी से लंबे समय से पीड़ित थे। उनके निधन से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था।

 

Content Writer: suman prajapati

Neetu Kapoorsharesemotional postrememberinglateRishi KapoorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...