main page

नीतू ने फिल्म 'दो कलियां' से शेयर किया वीडियो, एक्ट्रेस की क्यूटनेस के दीवाने हुए फैंस

Updated 06 May, 2021 01:48:37 PM

एक्ट्रेस नीतू कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ अक्सर पुरानी यादें शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।

मुंबई. एक्ट्रेस नीतू कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ अक्सर पुरानी यादें शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।

Bollywood Tadka
वीडियो में नीतू व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और हाई बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में नीतू काफी क्यूट लग रही है।  एक्ट्रेस काफी छोटी दिखाई दे रही है। नीतू 'मुर्गा-मुर्गी प्यार से देखे' गाने पर अभिनय करती हुई नजर आ रही है। वीडियो शेयर करते हुए नीतू ने लिखा- '#dokaliya बहुत सारा मेकअप किया है'। फैंस एक्ट्रेस की क्यूटनेस के दीवाने हो गए हैं। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

बता दें नीतू का यह वीडियो 1968 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'दो कलियां' का है। नीतू ने इस फिल्म में बतौर बाल कलाकार काम किया था और एक्ट्रेस ने जुड़वा बहनों का किरदार निभाया था।

Bollywood Tadka

 

Content Writer: Parminder Kaur

neetu kapoorsharesthrowbackvideofilm do kaliyaanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...