बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर के भाई अरमान जैन ने 3 फरवरी को गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी रचाई। इस शादी में कपूर खानदान के साथ बाॅलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की। हालांकि ऋषि कपूर और नीतू कपूर भांजे की शादी में शामिल नहीं हो सके।
04 Feb, 2020 12:19 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर के भाई अरमान जैन ने 3 फरवरी को गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी रचाई। इस शादी में कपूर खानदान के साथ बाॅलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की। हालांकि ऋषि कपूर और नीतू कपूर भांजे की शादी में शामिल नहीं हो सके।
 
दरअसल, रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से ऋषि दिल्ली के एक हाॅस्पिटल में भर्ती हैं। खबरों की मानें तो ऋषि को इंफेक्शन की वजह से भर्ती किया गया है। उनके साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह, बेटा रणबीर कपूर हैं।
यही वजह है कि ऋषि फैमिली के साथ भांजे की शादी में नहीं पहुंचे सकी। लेकिन नीतू ने शादी के कुछ समय बाद ही नई बहू अनीसा और अरमान की बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर कर उनका परिवार में स्वागत किया। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'परिवार में आपका स्वागत है, अनीसा मल्होत्रा। प्यार और आशीर्वाद।' तस्वीर के अलावा नीतू ने एक वीडियो भी शेयर की है।
इंटरनेट पर अरमान जैन की बारात की तस्वीरें छाईं हुईं हैं। करिश्मा कपूर, करीना कपूर भाई की शादी में जमकर नाचीं। भाई की शादी की खुशी कपूर सिस्टर्स के चेहरे पर साफ दिख रही हैं। बता दें कि अरमान रीमा जैन(ऋषि कपूर और रणधीर कपूर की बहन) और मनोज जैन के बेटे हैं। अरमान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में फिल्म लेकर हम दीवाना दिल से की थी, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धूम नहीं मचा पाई। अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा ने पिछले साल सगाई की थी।